फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samwad's promising Lal, doing wonders in Carfball...

Charkhi Dadri News: सांवड़ का होनहार लाल, कार्फबाल में कर रहा कमाल...

Sat, 23 Mar 2024 03:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Mar 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Samwad's promising Lal, doing wonders in Carfball...
फोटो- 09, 10
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला कबड्डी और कुश्ती के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां के खिलाड़ी अब अन्य खेलों में भी आगे आ रहे हैं। सांवड़ निवासी गौरव कुमार इसकी बानगी है। गौरव कार्फबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और अब तक राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में सात पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवांवित कर चुके हैं।
गौरव ने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार अध्यापक और मां कविता देवी गृहिणी है। उनकी बड़ी बहन पूजा कौशिक हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। गौरव ने बताया कि उन्होंने साल 2014 में स्कूली समय से ही खेल ही की शुरुआत की थी। डीपीई जयवीर यादव ने उन्हें खेल प्रशिक्षण दिया और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आगे किया। वर्ष 2015 में सरकार की ओर से खेल पॉलिसी के लिए चयन हुआ। इसके तहत भिवानी के भीम स्टेडियम में खेल अभ्यास किया।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि वर्ष 2017 से वह रोहतक में कोच देव बलहारा व नितेश लठवाल के पास खेल अभ्यास कर रहा है। गौरव ने बताया दादा महावीर प्रसाद शर्मा ने भी उसे खेल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही आगरा में जीता है रजत पदक
गौरव ने बताया कि 17 से 20 मार्च तक यूपी के आगरा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में 35वीं सीनियर नेशनल कार्फबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया हुआ। इसमें उसने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। गौरव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच देव बलहारा और हरियाणा राज्य महासचिव डॉ. प्रदीप कुंडू को दिया। गौरव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतना ही उसका लक्ष्य है।


ये हैं गौरव की उपलब्धियां........
- 2017 में आयोजित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2018 में आयोजित यूथ नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2019 में आयोजित 26वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप स्वर्ण पदक।
- 2020 में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप स्वर्ण पदक।
- 2021 में आयोजित 32वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप स्वर्ण पदक।

- 2021 में आयोजित 19वीं ऑल इंडिया नेशनल फेडरेशन कप में रजत पदक।
- 2024 में आयोजित 35वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed