फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samples of 35 sent, including 29 people who came in contact with Jamati

जमातियों के संपर्क में आए 29 लोगों समेत 35 के सैंपल भेजे

Fri, 24 Apr 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Samples of 35 sent, including 29 people who came in contact with  Jamati
कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 35 और सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे हैं। इनमें से 29 सैंपल उन लोगों के हैं जो जमातियों के संपर्क में आए थे। इनके अलावा छह और संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि शुक्रवार तक जिले से 229 सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं और इनमें से 194 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पांडवान गांव निवासी 29 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें क्वारंटीन किया गया है। ये सभी लोग पहले कोरोना पॉजिटिव मिले जमातियों के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि हालांकि इन लोगों में संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आए हैैं लेकिन एहतियात के तौर पर उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि उनके अलावा शुक्रवार को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती छह और संदिग्ध लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भेजे गए 35 सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है। डॉ. तोमर ने बताया कि 24 अप्रैल तक दादरी जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में 9 भर्ती, क्वारंटीन सेंटर में 33
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में नौ लोग भर्ती हैं। उनके अलावा 33 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वहीं, 200 लोग होम क्वारंटीन हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 1099 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं।
कोटा से लौटे 15 छात्रों को किया जाएगा क्वारंटीन
राजस्थान के कोटा में कोचिंग ले रहे जिले के 15 छात्र शुक्रवार सुबह वहां से हरियाणा रोडवेज की बस में रवाना हुए। उनके रात 11 बजे तक दादरी जिले में पहुंचने की उम्मीद है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि उन सभी छात्रों को घर की बजाय इमलोटा पीएचसी स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। वहां क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद उनके स्वास्थ्य को देखते हुए घर भेजने संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

जो 35 सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए हैं उनमें से 29 लोग ऐसे हैं जो जमातियों के संपर्क में आए थे। अब तक 194 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं जबकि 35 का इंतजार है। -डॉ.चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed