फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samples going for 350 people suffering from cough and cold daily, 10% are getting infected

रोजाना खांसी-जुकाम से ग्रस्त 350 लोगों के लिए जा रहे सैंपल, 10 फीसदी मिल रहे संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Samples going for 350 people suffering from cough and cold daily, 10% are getting infected
चरखी दादरी। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। नए साल से 20 जनवरी सुबह तक 555 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। इन संक्रमितों में से 50 प्रतिशत मरीजों में हल्के लक्षण मिले हैं। अहम बात यह सामने आई कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक मिले संक्रमितों में महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक संक्रमित मिले हैं। हालांकि फिलहाल मौजूदा हालातों को जिला स्वास्थ्य विभाग पीक नहीं मान रहा। वहीं, रोजाना खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रस्त करीब 350 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, इनमें से 10 फीसदी की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी का कहना है कि कोरोना के ग्राफ में अभी उतार-चढ़ाव के आसार है और इस स्थिति के बाद ही इसका पता चल पाएगा। दरअसल जो लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं उनसे स्वास्थ्य और ट्रेवल से संबंधी जानकारियां ली जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम में एक टीम बैठाई गई है जो संक्रमितों से संपर्क करती है और फिर उनसे जुड़ीं जानकारियां संबंधित क्षेत्र की मेडिकल टीम को देती है। जांच में सामने आया कि 555 में से 275 संक्रमितों में हल्की खांसी, जुकाम, सिरदर्द, बुखार, गले में खरास के लक्षण मिले। इनमें से 35 प्रतिशत संक्रमित बिना अस्पताल जाए स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ओपीडी चल रही 800 पार
अमूमन सिविलि अस्पताल की ओपीडी 500 से 550 तक सीमित रहती है। लेकिन जनवरी माह में सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी 800 से पार चल रही है। इनमें से करीब 40 फीसदी के सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि सैंपल उन्हीं के लिए जाते हैं जिनमें कोई लक्षण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुकाबले गांवों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
कोरोना की तीसरी लहर की अगर बात करें तो जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक शिकार बने हैं। दूसरी ओर शहर के मुकाबले गांवों में संक्रमण दर अधिक रही है। अब तक शहर में 190 तो गांवों में 365 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
500 होम आइसोलेशन किट पहुंची
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 1500 होम आइसोलेशन किट की मांग की गई थी और विभाग के पास करीब 500 किट पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ किट पहले से विभाग के स्टोर में थीं। डॉ. संदीप ने बताया कि जल्द ही प्रशासन के सहयोग से और होम आइसोलेशन किट जिले में पहुंच जाएंगी और तब तक के लिए स्टॉक हमारे पास है।

दादरी क्षेत्र में पुरुष अधिक बाहर निकलते हैं और घर से बाहर आने पर ही वह कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। हालांकि जिले में अब तक किसी संक्रमित को स्वास्थ्य संबंधी कोई तकलीफ नहीं हुई है। जो संक्रमित मिले हैं उनमें से 50 फीसदी में हल्के लक्षण पाए गए हैं। तीसरी लहर की पीक को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। - डॉ. संदीप कुमार, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed