फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sample reports will be available at the same time as water testing at Anganwadi centres

Charkhi Dadri News: आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी जांच के मौके पर ही मिलेगी सैंपल रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sample reports will be available at the same time as water testing at Anganwadi centres
गांव बडराई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से वीरवार को गांव बडराई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला नोडल अधिकारी सोहनलाल व जिला सलाहकार राजू भूम्भक के मार्गदर्शन में सरपंच सचिन की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा मनाया गया।
विज्ञापन

विभाग के खंड संयोजक दारा सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो, इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 23 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के तहत स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड संयोजक दारा सिंह ने कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। खंड संयोजक ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दारा सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की जांच के लिए सैंपल लेकर मौके पर ही रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत अभिभावकों, बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक भोजन, शारीरिक स्वच्छता, घर में पेयजल भंडारण की सफाई करने व शिशु के विकास के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पुरुषोत्तम, डॉक्टर साहिल व महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed