{"_id":"66671ee34123cc1e250f945b","slug":"samadhan-camp-will-be-held-daily-from-9am-to-11am-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118786-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उपायुक्त कार्यालय में रोजाना सुबह नौ से 11 बजे तक लगेगा समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उपायुक्त कार्यालय में रोजाना सुबह नौ से 11 बजे तक लगेगा समाधान शिविर
Mon, 10 Jun 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी की डीसी मनदीप कौर।
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हर रोज लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस पहल के तहत प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। बाढड़ा एसडीएम कार्यालय में उपमंडल स्तरीय शिविर का आयोजन भी इसी समय प्रतिदिन होगा। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि समाधान शिविर में जनता की समस्याओं को सुना जाएगा व समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार की यह पहल लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में सहायक होगी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का यह कदम आमजन को सुविधा प्रदान करेगा। बेहतर और समृद्ध समाज के निर्माण में सहायक रहेगा। सरकार निरंतर लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और समृद्धि को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से सरकार लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का उद्देश्य रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश के अनुसार जिला प्रशासन ने समाधान शिविर के आयोजन को लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली हैं। सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहेंगे।