फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Salesman beaten to death with sticks

Charkhi Dadri News: शराब ठेके पर सेल्समैन की डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

Tue, 19 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten to death with sticks
नागरिक अस्पताल में बातचीत करते मृतक के परिजन।
चरखी दादरी/ बाढड़ा। गांव श्यामकलां में ढिगावा रोड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की हमलावरों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी रुद्रपुर निवासी 17 वर्षीय प्रशांकुर के रूप में हुई है। बाढड़ा थाना पुलिस ने ठेकेदार महीपाल की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामकलां ढिगावा रोड पर महीपाल सिंह का शराब का ठेका है। करीब 15 दिन पहले ही प्रशांकुर ठेके पर काम करने के लिए आया था। रविवार रात को वह ठेके पर अकेला था। इसी दौरान रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच लगभग पांच आदमी ठेके पर आए। उन्होंने पहले ठेका खुलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रशांकुर ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने ठेके पर टीन शेड को उखाड़ दिया और अंदर घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्रशांकुर से मारपीट की और डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सुबह 10 बजे ठेकेदार ने प्रशांकुर को फोन किया। लगातार कई बार फोन न उठाने पर महीपाल ठेके पर पहुंचा तो वहां तोड़फोड़ हुई मिली और प्रशांकुर भी खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बाढड़ा डीएसपी, थाना प्रभारी, फॉरेंसिक विभाग व सीआईए टीमें मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल की जांच की और घटना संबंधी सबूत एकत्र किए। वहीं, डीएसपी ने घटना का जायजा लेकर मृतक का शव दादरी पहुंचाने के आदेश दिए।

सायं छह बजे मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता राजेंद्र पाल खेती करते हैं और और अपने गांव में ही रहते हैं। हमलावरों ने हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए ठेके में आग भी लगाई, लेकिन आग नहीं लगी और ठेकेदार के आने पर वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed