{"_id":"6384edfa80a8b92a766579c3","slug":"sakshi-won-dangal-in-50-kg-and-asha-won-in-53-kg-charkhidadri-news-hsr648318993","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 50 किलोग्राम में साक्षी तो 53 किलोग्राम में आशा का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 50 किलोग्राम में साक्षी तो 53 किलोग्राम में आशा का हुआ चयन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बहादुर सिंह व्यायामशाला में जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान जिला सीनियर महिला फ्री स्टाइल, पुरुष फ्री स्टाइल व पुरुष ग्रीको रोमन कैटेगरी के लिए पहलवानों का चयन किया गया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष चांद पहलवान बिठलिया व महासचिव कृष्ण कुमार फतेहगढ़ ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पार्षद मोहित साहू रानीला ने शिरकत की।
ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में मोहित बलाली 67 किलोग्राम भार वर्ग में, दीपक रानीला 72 किलोग्राम, राहुल छपार 97 किलोग्राम, आशीष टिकान 130 किलोग्राम में विजेता बना। इसी प्रकार फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में मंजीत महराणा 57 किलोग्राम वर्ग, संजीव महराणा 61 किलोग्राम, मोहित बौंद कलां 74 किलोग्राम, योगेश इमलोटा 79 किलोग्राम वर्ग, सूर्यप्रताप बौंद कलां 86 किलोग्राम वर्ग में विजयी रहे। मनीष बौंदकलां 92 किलोग्राम, रविंद्र निमली 97 किलोग्राम वर्ग व सकेश इमलोटा ने 125 किलोग्राम वर्ग में बाजी मारी।
वहीं लड़कियों के वर्ग में साक्षी रानीला 50 किलोग्राम वर्ग में, आशा भागवी 53 किलोग्राम, उषा अटेला 55 किलोग्राम, अंकिता द्वारका 57 किलोग्राम, सोनिया रानीला 59 किलोग्राम वर्ग, मेघना दादरी 68 किलोग्राम, कृतिका महराणा 72 किलोग्राम वर्ग और नवीता बलाली ने 76 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल की।
विज्ञापन
संघ महासचिव कृष्ण ने बताया कि ये विजेता खिलाड़ी बहादुरगढ़ के मॉर्डन स्कूल में तीन से चार दिसंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला दादरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।