फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   saini samaj meeting for arresting akash murder main accuse

आकाश हत्याकांड : मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सैनी समाज ने जताया रोष

Mon, 09 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
saini samaj meeting for arresting akash murder main accuse
सैनी पंचायत भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित सैनी समाज के मौजिज लोग। संवाद
- शहर स्थित सैनी पंचायत भवन में सैनी समाज के लोगों ने की बैठक, सोमवार को आयोजित होगी जिलास्तरीय पंचायत
विज्ञापन

- जिला स्तरीय पंचायत में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है सैनी समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 28 मई की रात हुआ आकाश हत्याकांड चुनावी माहौल के बीच गर्मा गया है। रविवार को सैनी समाज के मौजिज लोगों ने शहर की सैनी पंचायत भवन में बैठक की। इस दौरान आकाश के परिजन भी मौजूद रहे। समाज के गणमान्य लोगों ने आकाश के परिजनों से चर्चा के बाद सोमवार को सैनी समाज की जिला स्तरीय पंचायत बुलाने का निर्णय लिया। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। आकाश छह बहनों का इकलौता भाई था।
बता दें कि 28 मई को आकाश अपने दोस्त के साथ पूर्ण मार्केट के पास स्थित कादयान गेस्ट हाउस में मौजूद था। उसी दौरान हथियारों से लैस युवक वहां पहुंच गए। उक्त युवकों ने आकाश और उसके दोस्त को घसीटते हुए होटल के कमरे से बाहर निकाला और उन पर वार किए। इसके बाद गली में लाकर धारदार हथियारों, डंडों और ईंटों से आकाश व उसके दोस्त पर वार किए गए। इस हमले में आकाश की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

रविवार को इस मामले पर सैनी समाज के मौजिज लोग सैनी पंचायत भवन में एकत्र हुए और प्रधान जगमाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक की। उस दौरान आकाश के परिजनों ने कहा कि राहुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वह अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वह सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए हथियारों के साथ फोटो डालता है। प्रधान जगमाल सैनी ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे जिलास्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर सैनी समाज बड़ा फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल
बता दें कि आकाश हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इनमें हमलावर आकाश व उसके दोस्त पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आए। इतना ही हत्याकांड के बाद एक हमलावर ने गली में खड़े होकर डांस भी किया।
- स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई थी हत्याकांड की जांच
बता दें कि हत्याकांड की जांच एसपी पूजा वशिष्ठ ने स्पेशल स्टाफ को सौंपी थी। स्पेशल स्टाफ ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी अब भी बाकी है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी तुरंत प्रभाव से करने की मांग आकाश के परिजन और सैनी समाज के लोग कर रहे हैं।
- पूर्व और वर्तमान पार्षद भी रहे मौजूद
रविवार को आयोजित बैठक में शहर के वार्ड 13 से पार्षद कुलदीप सैनी, पूर्व पार्षद प्रवीन सैनी, नवीन सैनी, सुंदर सिंह, मामनराम, प्रताप सिंह, महेश सैनी, रमेश सैनी, सुनील सैनी व अधिवक्ता अजय सैनी आदि मौजूद रहे।


वर्सन :
आकाश हत्याकांड मामले में सोमवार शाम छह बजे सैनी समाज की जिलास्तरीय पंचायत आयोजित की जाएगी। उसमें विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला भी समाज के लोग ले सकते हैं।
-जगमाल सैनी, जिला प्रधान, सैनी समाज
वर्सन:
आकाश हत्याकांड में 13 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-दिलबाग सिंह, प्रभारी, दादरी स्पेशल स्टाफ


फोटो: 14
सैनी पंचायत भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित सैनी समाज के मौजिज लोग। संवाद
फोटो: 15
आकाश सैनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed