फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sahil and Meenu got the title of best athlete

Charkhi Dadri News: साहिल और मीनू को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Sat, 02 Mar 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sahil and Meenu got the title of best athlete
चरखी दादरी। शहर के जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को 42वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 19 खेल स्पर्धाएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर लड़कों के वर्ग में साहिल और लड़कियों के वर्ग में मीनू ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक डॉ. भूपेंद्र कादयान ने बताया कि कार्यक्रम में अतिरिक्त एसएचओ महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। खेल स्पर्धा की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने की।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक ने शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि खेलों से बहुत अधिक सम्मान मिलता है और विकट परिस्थितियों में भी जीना सिखाते हैं। खेलो से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डॉ. मनजीत मान, डॉ. सुनीता धतरवाल, बीएन वर्मा, सुरेश गोयल, इंद्रचंद जैन, राजू मान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लड़कों के वर्ग में आयोजित स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि लड़कों की 100 मीटर दौड़ में कुणाल, साहिल व अर्जुन ने क्रमानुसार पहले तीन स्थान प्राप्त किए। 200 मीटर दौड़ में साहिल, सचिन, रवि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मन्नु ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय व विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में साहिल ने प्रथम, मन्नु ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में मनु प्रथम, मोहित द्वितीय व करण तृतीय स्थान पर रहा। शॉटपुट में रवि प्रथम, सचिन द्वितीय और विश्वजीत तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में साहिल ने प्रथम, रवि ने द्वितीय व कुणाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में विकास ने पहला, सूरज ने दूसरा व सचिन ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं, डिस्कस थ्रो में रवि ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और विश्वजीत तीसरे स्थान पर रहा।



लड़कियों की स्पर्धाओं में ये बनीं विजेता
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मीनू ने प्रथम, अर्पित ने द्वितीय और प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मीनू ने प्रथम, प्रतिभा ने द्वितीय, अर्पित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रतिभा प्रथम, अर्पित द्वितीय, नरगिस तृतीय स्थान पर स्थान रही। शॉटपुट में शिखा ने पहला, अन्नु ने दूसरा, निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मीनू ने प्रथम, नरगिस ने द्वितीय, प्रतिभा ने तीसरे स्थान कब्जा किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में मन्नु ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय व रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में अन्नु ने प्रथम, शिखा ने द्वितीय व कुसुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिले रेस में प्रतिभा, मीनू, चित्रा, शिखा की टीम की अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed