{"_id":"67252c7b3c76895ccd0a3d15","slug":"run-for-unity-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125558-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एकता का संदेश देने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एकता का संदेश देने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़
Sat, 02 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
रोजगार्डन में शपथ ग्रहण करते खिलाड़ी व अधिकारी। स्रोत: खेल विभाग
एकता दिवस पर दादरी शहर में खेल विभाग की ओर से करवाई गई रन फॉर यूनिटी, रोज गार्डन से शुरुआत के साथ किया गया समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला खेल विभाग की ओर से वीरवार को शहर के रोज गार्डन में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि एसपी पूजा वशिष्ठ, डीएसपी धीरज कुमार, सीटीएम मनीष कुमार, एसडीएम नवीन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, ईओ राजेश वर्मा रहे।
सर्वप्रथम सभी अधिकारी, कोच व खिलाड़ी रोज गार्डन में एकत्र हुए। यहां सांसद धर्मबीर सिंह ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। 31 अक्तूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड़ में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने पूरे भारत को एकता में रहकर आजादी पाने के लिए प्रेरित किया। वह स्वतंत्रता सेनानियों में से एक रहे। संबोधन के बाद उन्होंने सभी को एक रहने और भाईचारा बनाए रखने की शपथ दिलाई। बाद में उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
इसके बाद मैराथन शहर के परशुराम चौक तक पहुंची और फिर रोज गार्डन में समाप्त हुई। इस दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल को याद किया गया और उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए सभी ने प्रण लिया।
इस दौरान ओएचपी उप निदेशक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामपाल चाहर, विभाग के सभी कोच, ऑफिस स्टॉफ, निजी खेल नर्सरी कोच व खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।
फोटो- 05
मैराथन को हरी झंडी दिखाते सांसद धर्मबीर सिंह। स्रोत : खेल विभाग
फोटो- 06
रोज गार्डन में शपथ ग्रहण करते खिलाड़ी व अधिकारी। स्रोत : खेल विभाग