{"_id":"61b3a3bb98480d1f863e79f7","slug":"rule-134a-exam-exam-result-will-be-available-on-mobile-charkhidadri-news-hsr6190910137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए परीक्षा : मोबाइल पर मिलेगा परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए परीक्षा : मोबाइल पर मिलेगा परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा नियम-134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए परिणाम परीक्षार्थी के मोबाइल पर मैसेज से भेजा जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय की ओर से परिणाम का डाटा निदेशालय शिक्षा मौलिक विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब शिक्षा निदेशालय की ओर से 13 दिसंबर से सफल हुए उम्मीदवारों के पास मैसेज भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला में 3631 सीटों के लिए 1004 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है जबकि आवेदन 1625 उम्मीदवारों ने किए थे।
शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा दूसरी से नौवीं तक कक्षाओं में एडमिशन के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके तहत 1004 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी जबकि सीटें 3631 हैं। जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय की ओर से परीक्षा का परिणाम तैयार कर इसका डाटा मौलिक शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर डाल दिया है। अब शिक्षा निदेशालय की ओर से ही परिणाम जारी किया जाएगा। पास होने वाले परीक्षार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों की सूची स्थानीय कार्यालय में भी लगाई जाएगी।
अच्छे स्कूलों के लिए भरे ज्यादा ऑप्शन
अधिकतर छात्रों ने बढिय़ा स्कूलों को भी ऑप्शन के रूप में चुना है ताकि निशुल्क गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके। शिक्षा विभाग चयनित छात्रों को 155 निजी स्कूलों में सीटों का आबंटन करेगा। अधिकतर अभिभावक छोटे स्तर के प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन करवाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
-------