फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rugby players practice at the Kalinga Stadium in Bhubaneswar.

Charkhi Dadri News: भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में रग्बी खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rugby players practice at the Kalinga Stadium in Bhubaneswar.
प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा की सब-जूनियर बालिका रग्बी टीम ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित विश्वस्तरीय कलिंग स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस टीम की उप कप्तान दादरी की खिलाड़ी खुशबू है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले हरियाणा की टीम ने रग्बी अभ्यास ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

टीम की कोच प्रियंका कटवाल और टीम मैनेजर भामनी पांडेय ने बताया कि कलिंग स्टेडियम के रग्बी अभ्यास मैदान में खिलाड़ियों ने रणनीति, फिटनेस और स्किल्स पर विशेष फोकस के साथ अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के ड्रॉ जारी हो चुके हैं जिसके अनुसार हरियाणा टीम का पहला मुकाबला दीव, दमन व दादरा नगर हवेली की टीम से दोपहर 12:45 बजे होगा, जबकि दूसरा मुकाबला मध्यप्रदेश की टीम से शाम 3:30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन


कोच प्रियंका कटवाल के अनुसार हरियाणा टीम में कई ऐसी खिलाड़ी शामिल हैं, जो पूर्व में नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। अनुभव और जोश का यह संतुलन टीम को मजबूती प्रदान करता है। टीम की कप्तानी रिद्धिमा और उपकप्तानी खुशबू संभाल रही हैं, दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनका अनुभव मैदान पर टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम कप्तान रिद्धिमा और उपकप्तान खुशबू ने संयुक्त रूप से बताया कि टीम इस बार पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरी है। उन्होंने कहा कि लंबी और सघन ट्रेनिंग, बेहतर कोचिंग और अनुकूल पूल मिलने से टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। उनका कहना है कि पिछली प्रतियोगिताओं के अनुभव से सीख लेकर इस बार हरियाणा की टीम पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी।


हरियाणा रग्बी के कोऑर्डिनेटर एवं सोनीपत रग्बी के सचिव नरेंद्र सिंह मोर ने बताया कि 24 टीमों की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा को पूल-जी में रखा गया है। इस पूल में हरियाणा के साथ मध्यप्रदेश और दीव, दमन व दादरा नगर हवेली की टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की टीम इस पूल की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जा रही है।
नरेंद्र मोर ने आगे बताया कि संघ द्वारा कोचिंग में सीनियर खिलाड़ियों को भी अवसर दिया जा रहा है, ताकि उनका अनुभव नई पीढ़ी की खिलाड़ियों के काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed