फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   RTO team caught 6 overloaded dumpers, fined Rs 4.70 lakh

Charkhi Dadri News: आरटीओ टीम ने पकड़े 6 ओवरलोड डंपर, 4.70 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Wed, 31 Jul 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
RTO team caught 6 overloaded dumpers, fined Rs 4.70 lakh
आरटीओ टीम की ओर से पकड़ा गया ओवरलोड ट्रक।
चरखी दादरी/झोझूकलां। आरटीओ टीम ने मंगलवार रात झोझूकलां क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत टीम ने क्षेत्र के लिंक मार्गाें से गुजरने वाले भारी वाहनों की जांच की। टीम ने चेकिंग के दौरान 6 ओवरलोड वाहन पकड़े, जिन पर 4.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से ओवरलोड माफिया में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बता दें कि ओवरलोडिंग का मुद्दा करीब 12 दिन पहले हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष उठा था। इस पर संज्ञान लेकर उद्योग मंत्री ने नारनौल आरटीओ मनोज कुमार को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे जबकि मोटर व्हीकल ऑफिसर को उन्होंने बर्खास्त करने का आदेश दिया था। मंत्री की इस कार्रवाई के बाद से ही आरटीओ टीम सक्रिय है। पहले जहां बाढड़ा क्षेत्र में कार्रवाई कर ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया तो इसके बाद दादरी क्षेत्र में टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार रात आरटीओ टीम झोझूकलां क्षेत्र में सक्रिय रही। रात करीब 10 बजे आरटीओ मनोज कुमार की अगुवाई में टीम झोझूकलां क्षेत्र पहुंची और दूधवा व छिल्लर समेत अन्य लिंक मार्गाें पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को छह भारी वाहन ओवरलोड मिले और इसके चलते उन वाहनों के अलग-अलग राशि के चालान किए गए। आरटीओ मनोज का कहना है कि दादरी जिले में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिये...किस ओवरलोड वाहन पर लगाया कितना जुर्माना
टीम में आरटीओ के अलावा एसआई अशोक कुमार, सतीश कुमार व हनुमान शामिल रहे। उन्होंने एक ओवरलोड वाहन का 79,500 रुपये, दूसरे का 68,500, तीसरे का 74,500, चौथे का 80,500, पांचवें का 81,000 और छठे ओवरलोड वाहन का 83,500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed