फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rose Garden will be dazzling with Rs 2 crore, estimate ready

Charkhi Dadri News: दो करोड़ रुपये से चकाचक होगा रोजगार्डन, एस्टिमेट हुआ तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Rose Garden will be dazzling with Rs 2 crore, estimate ready
शहर का सबसे बड़ा पार्क रोज गार्डन।
चरखी दादरी। शहर के सबसे पुराने एवं बदहाल पड़े रोजगार्डन के जल्द दिन बहुरेंगे। नगर परिषद की ओर से दिव्या नगर योजना के तहत पार्क की कायाकल्प की जाएगी। इसके लिए एजेंसी की मार्फत एस्टिमेट तैयार करवाया गया है। एस्टिमेट के अनुसार पार्क में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब बजट राशि के लिए एस्टिमेट जल्द ही मुख्यालय भेजा जाएगा और इसके तत्काल बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के बदहाल छोटे पार्काें की दशा सुधारने की कवायद नगर परिषद अधिकारियों ने करीब दो माह पहले ही शुरू करवा दी थी। योजना अनुसार सभी छोटे पार्क चकाचक करने पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने है। इसके अलावा शहर के सबसे मुख्य पार्क की भी दशा सुधारी जाएगी और यहां दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार दिव्या नगर योजना के तहत रोजगार्डन की कायाकल्प करवाई जाएगी। यहां होने वाले विभिन्न कामों का ब्योरा और एस्टिमेट तैयार करने के लिए एजेंसी हायर की गई है। एजेंसी ने करीब दो करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया था। ये एस्टिमेट नगर परिषद कार्यालय में पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यालय भेज दिया जाएगा। सरकार के स्वीकृति और बजट जारी करते ही टेंडर प्रक्रिया के जरिये पार्क की अव्यवस्थाओं को दूर करने की कवायद शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लेवल उठेगा ऊपर, मॉडल पार्क के रूप में होगा विकसित
नगर परिषद अधिकारी बदहाल रोज गार्डन का दिव्या नगर योजना के तहत जीर्णोद्धार करवाएंगे। हाल ही में इसका एस्टिमेट तैयार किया गया है। इसके तहत पार्क का लेवल भी ऊंचा उठाने के साथ इसमें सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को प्रकृति से जोड़ने और वन्य जीव प्रेम के लिए प्रेरित के उद्देश्य से विलुप्त हो रही प्रजातियों के पशुओं के ढांचे भी खड़े किए जाएंगे। अधिकारियों की योजना है कि शहर के सबसे प्रमुख पार्क को अब मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाए।



- ड्रेनज सिस्टम होगा बेहतर, गुलाबों से महकेगा रोजगार्डन
दो करोड़ रुपये से रोजगार्डन की पूरी दशा बदली जाएगी। यहां जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए न केवल पार्क का लेवल ऊंचा उठाया जाएगा, बल्कि ड्रेनज सिस्टम में भी सुधार किया जाएगा। इस समय रोजगार्डन में एक भी गुलाब नहीं है जबकि आने वाले समय में ये गुलाब समेत अन्य फूलों से महकेगा इसकी संभावना जोर पकड़ने लगी है।




- ये काम भी करवाए जाएंगे

. सभी दीवारों का नए सिरे से निर्माण होगा।
. पार्क में नए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाए जाएंगे।

. सुंदरीकरण के लिए लाइट वाले फव्वारे लगेंगे।

. ओपन जिम के उपकरणों में विस्तार होगा।

. हरियाली के लिए विभिन्न प्रबंध किए जाएंगे।



-------------------------------दिव्या नगर योजना के तहत रोजगार्डन पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका एस्टिमेट तैयार हो गया है। जल्द ही इसे मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रयास है कि जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू हो।
-मुकेश कुमार, एमई, नगर परिषद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed