{"_id":"67cb37920144a7dbd20bb19e","slug":"rohtak-resident-drug-supplier-arrested-disclosed-buying-it-from-rajasthan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132921-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक निवासी मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान से खरीदने का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक निवासी मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान से खरीदने का किया खुलासा
Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अचीना ताल चौकी पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ सप्लायर प्रदीप उर्फ बोना।
चरखी दादरी/बौंदकलां। बौंदकलां थाने में करीब 22 माह पहले दर्ज हुए मादक पदार्थ अधिनियम मामले में अचीना ताल चौकी पुलिस टीम ने सप्लायर को काबू किया है। आरोपी प्रदीप उर्फ बोना रोहतक जिला के गांव पिलाना का रहने वाला है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह मादक पदार्थ की खेप राजस्थान के चिड़ावा से खरीदकर लाता था।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया 12 मई 2023 को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए रानीला-बांस रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बांस गांव निवासी जोगिंद्र उर्फ भोदड़ नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो वह मादक पदार्थों की खेप समेत काबू किया जा सकता है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तस्कर जोगिंद्र उर्फ भोदड़ के मकान पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर जोगिंद्र अपने हाथ में लिया हुआ बैग घर के आंगन में फेंककर फरार हो गया था। उसके बैग से एक किलो भुक्की, 1.500 किलोग्राम गांजा, 524 ग्राम डोडा छिल्का व 202 ग्राम चरस बरामद हुई थी। वहीं, पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को आरोपी तस्कर जोगिंद्र उर्फ भोदड़ को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ में भाेदड़ ने बताया था कि नशीला पदार्थ उसने पिलाना निवासी प्रदीप उर्फ बोना से खरीदा था। 6 मार्च को अचीना चौकी प्रभारी एएसआई अमित की टीम ने सप्लायर प्रदीप को काबू कर लिया। वहीं, उसके खुलासे और एक दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहा से उसे जेल भेजा गया।