{"_id":"6776ebc828ff522cba04a11d","slug":"rock-fell-down-in-pichaupa-klan-minig-jone-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129229-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिचोपा क्रशर जोन में पहाड़ से खिसके पत्थर, डंपर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिचोपा क्रशर जोन में पहाड़ से खिसके पत्थर, डंपर क्षतिग्रस्त
Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
माइनिंग जोन में खड़ा क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा/कादमा। पिचोपा कलां क्रशर जोन में बुधवार को पहाड़ से पत्थर नीचे आ गिरे। ग्रामीणों के अनुसार, इससे एक डंपर क्षतिग्रस्त हो गया जबकि एक शख्स को चोटें लगीं। उनका आरोप है कि अवैध माइनिंग की वजह से यह घटना हुई है। दूसरी ओर खनन कंपनी ने इन आरोपों को नकारते हुए ऐसी घटना से इन्कार किया है। वहीं, खनन विभाग का कहना है कि जो अफवाह फैलाई गई, वैसा धरातल पर कुछ नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, पिचोपा कलां क्रशर जोन में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पहाड़ से पत्थर खिसक गए। पत्थर लुढ़क कर नीचे आ गिरे। उसी दौरान एक बड़ा पत्थर एक डंपर के केबिन पर आ गिरा। इससे डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, डंपर के पास मौजूद पिचोपा कलां निवासी सुभाष पत्थर से चोटिल हो गया। उसे भिवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, वीरवार दोपहर खनन व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद अटेला कलां चौकी पुलिस टीम और फिर बाढड़ा एसडीएम सुरेश दलाल भी माइनिंग जोन में पहुंचे। खनन निरीक्षक कोमल कुमार के अनुसार पहाड़ खिसकने जैसी कोई घटना नहीं हुई। दूसरी ओर माइनिंग कंपनी प्रतिनिधि का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
बदनाम करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने फैलाई अफवाह : राकेश बैनीवाल : माइनिंग कंपनी के संचालक राकेश बैनीवाल ने बताया कि वीरवार सुबह से पहाड़ का हिस्सा टूटने से कई गाड़ियों समेत पोकलैन क्षतिग्रस्त होने और एक वाहन चालक के पैर कटने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।