फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways management will use yellow tube to prevent bus accidents in fog

कोहरे में बस हादसे रोकने के लिए पीली ट्यूब का सहारा लेगा रोडवेज प्रबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways management will use yellow tube to prevent bus accidents in fog
हादसे रोकने के लिए रोडवेज बस में पीली ट्यूब लगाते कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिसंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है। ठंड के साथ ही कोहरा भी दस्तक दे चुका है। ऐसे में कोहरे से हर साल होने वाले हादसे पर रोक लगाने के लिए रोडवेज प्रबंधन सतर्क हो गया है। इसके लिए प्रबंधन के एक विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत रोडवेज की सभी 137 बसों पर लाइट्स में पीली ट्यूब लगाई जाएगी। जिससे सामने से आ रहे वाहन चालकों को पता लग जाएगा कि सामने से कोई भारी वाहन आ रहा है और वह पहले ही अलर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

चरखी दादरी रोडवेज डिपो में लोहारू सब डिपो समेत 137 बसें है। इनमें 45 बसें लोहारू सब डिपो और करीब 92 बसें चरखी दादरी डिपो पर है, जिनसे हर रोज करीब 16 हजार यात्री आवागमन करते है। अब कोहरे का सीजन है तो हादसों की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कोहरे के कारण अनेक रूट पर गाड़ियां रेंग रेंगकर चल रही है। मंगलवार को ही भिवानी में एक स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। जिसमें काफी लोगों को चोट आई। ऐसे में चरखी दादरी रोडवेज प्रबंधन पहले ही अलर्ट हो गया है और पीली ट्यूब के सहारे हादसे रोकने का प्रयास कर रहा है। अब तक प्रबंधन की ओर से 44 बसों में लाइट के साथ पीली ट्यूब लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

बढ़ जाती है यात्रियों की संख्या
गर्मियों में जहां वाहनों की संख्या अधिक रहती है, वहीं सर्दियों में लोग स्वयं के वाहनों से जाने की बजाए सार्वजनिक वाहनों बस, ट्रेन को तवज्जो देते है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन साल में हुए मुख्य सड़क हादसे
करीब ढाई साल पहले लोहारवाडा के समीप अल्टो कार कोहरे के कारण पेड़ से टकराई। हादसे में एक बच्चे समेत तीन की मौत हुई।
करीब तीन वर्ष पूर्व समसपुर मोड़ के पास बस व ट्रॉला की टक्कर में पांच सवारियों की मौत, 10 घायल
करीब तीन वर्ष अचीना और मोरवाला के बीच स्कूल बस और डंपर की टक्कर में दो बच्चों समेत चार की मौत हुई।
करीब दो साल पूर्व अचीना ताल के नजदीक ट्रक और मिनी स्कूल बस की टक्कर में तीन स्कूली बच्चों की मौत, 10 घाल
- करीब साढ़े तीन साल पूर्व लोहारू रोड पर गांव बिलावल के पास दो कैंटरों की टक्कर में तीन लोगों की जलने से मौत
- करीब ढाई वर्ष पूर्व दिल्ली रोड पर गांव इमलोटा के पास डंपर ने तीन बाइक सवारों को कुचला। तीनों की मौत
वर्जन
कोहरे के कारण बसों के संचालन में समस्या आती है। हादसों से बचने के लिए बसों की लाइट में पीली ट्यूब लगवाई जा रही है ताकि सामने से आने वाले वाहन चालक को पता लग सके कि कोई बड़ा वाहन आ रहा है। 44 बसों में लाइट के साथ पीली ट्यूब लगाई जा चुकी है और बाकी सभी बसों में भी जल्द ही लगाई जाएगी। -रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed