फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways installed fog lights and reflectors in buses

Charkhi Dadri News: रोडवेज ने बसों में लगाई फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर

Thu, 21 Nov 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Roadways installed fog lights and reflectors in buses
रोडवेज वर्कशॉप में बस में फॉ लाइट लगाता कर्मचारी।
चरखी दादरी। कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचने के लिए परिवहन विभाग ने बसों में फाॅग लाइटें और रिफ्लेक्टर लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने 101 में से 90 बसों में फॉग लाइट लगा दी है। वहीं बची हुईं बसों व रिजर्व कोटे के लिए अतिरिक्त 100 लाइटों की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोहरे से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने रोडवेज डिपो से विभिन्न रूटों पर चलने वाली 90 बसों में फाॅग लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इसके साथ ही सभी 101 बसों के पीछे आई टेक रिफ्लेक्टर लगवा दिए हैं ताकि कोहरे की वजह से कोई सड़क हादसा न हो। विभाग के बेड़े में फिलहाल 10 मिनी बसों के साथ कुल 101 बसें लंबे व छोटे रूटों पर दौड़ती हैं। रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बची हुई 11 बसों में जल्दी ही फाॅग लाइटें लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 40 बसों की लाइटों में पीले बल्ब लगवाए हैं और जबकि 50 बसों में फाॅग लाइटें लगवाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही बसों के चारों तरफ रेडियम पट्टी व पीछे की तरफ आई टेक रिफ्लेक्टर लगवाए गए है। इससे कोहरे के कारण अन्य वाहन चालकों को बसें नजर आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज डिपो से चलती हैं 116 बसें
परिवहन विभाग के पास जहां 10 मिनी बसें और 101 बड़ी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग के पास 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं।

कोहरे के कारण होते है हादसें
सर्दी के मौसम में लगातार घना कोहरा छाया रहता है। इस कारण सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता और सड़क हादसे अधिक होते हैं। परिवहन विभाग यात्रियों और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए फॉग लाइटें और रिफ्लेक्टर लगवाता है।

100 अतिरिक्त फॉग लाइट के लिए भेजी डिमांड
कोहरे के चलते लाइटों में सीलन पहुंचने से इनके खराब होने की संभावना बनी रहती है। परिवहन विभाग ने रिजर्व कोटा रखने व बची हुई बसों में लाइटें लगाने के लिए 100 फॉग लाइटों की अतिरिक्त डिमांड भेजी गई है।



सभी बसों में सुरक्षा की दृष्टि से फॉग लाइट व रिफ्लेक्टर लगवा दिए हैं। साथ ही हमने 100 अतिरिक्त फॉग लाइट की डिमांड भेजी हुई है। जल्दी ही हमारे पास 100 लाइट के पहुंचने की संभावना है। -जगवीर सिंह, एसएसआई, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed