{"_id":"61688111df01a03de125dddd","slug":"roadways-employees-gave-a-symbolic-strike-for-demands-charkhidadri-news-hsr6144443112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के लिए दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के लिए दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन
चरखी दादरी।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर डिपो परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण की नीति पर रोष प्रकट किया। डिपो प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया। लोहारू सब डिपो प्रधान जैनपाल व राज्य उप महासचिव बलबीर सिंह जाखड़ ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार रोडवेज विभाग का निजीकरण कर रही है। रोडवेज बेड़े में प्राइवेट बसें ठेके पर शामिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से 14 हजार सरकारी बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल करें, जिससे करीब एक लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। जनता को सस्ती व सुरक्षित परिवहन सेवा मिलेगी परंतु सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग को खत्म करने का काम कर रही है।
कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, परिचालक का ग्रेड पे बढ़ाने, लिपिक वर्ग का वेतनमान 34500 करने की मांग की। कर्मचारियों ने 34 सूत्रीय मांग पत्र लागू करने की मांग की है। इस अवसर पर भूप सिंह धनासरी, रमेश लांबा, सुरेंद्र, राजकुमार घिकाड़ा, आशा वर्कर यूनियन की उपप्रधान कमलेश भैरवी, विजय लांबा, राज्य ऑडिटर संदीप सागवान, सुरेंद्र, अनिल, सुमित, मनोज मलिक, कृष्ण भागवी व राजेश लांबा आदि उपस्थित थे।