फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways depot issued passes to 3880 students and 83 disabled persons.

Charkhi Dadri News: रोडवेज डिपो ने 3880 विद्यार्थियों, 83 दिव्यांगों को जारी किए पास

Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot issued passes to 3880 students and 83 disabled persons.
दादरी स्थित बस स्टैंड। 
चरखी दादरी। दादरी शहर में दूरदराज के गांवों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों और दिव्यांगों के लिए परिवहन विभाग घर से शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए निशुल्क पास जारी करता है। वर्तमान में इस योजना के तहत हर माह 3,880 विद्यार्थी व 83 दिव्यांग निशुल्क बस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा हरियाणा रोडवेज की ओर से छात्राओं के लिए विशेष बसें भी चलाई जा रही हैं। जिससे पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। दादरी रोडवेज डिपो के अधिकारियों का कहना है कि पास धारक विद्यार्थी का घर शिक्षण संस्थान से 150 किलोमीटर के दायरे में होना जरूरी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों से शहर स्थित स्कूल व कॉलेजों में आने वाले विद्यार्थियों के लिए परिवहन विभाग हर वर्ष निशुल्क बस पास जारी करता है। इसके लिए विद्यार्थी के पास संबंधित शिक्षण संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इस बार परिवहन विभाग ने गांवों से शहर आने वाले 3,880 विद्यार्थियों व 83 दिव्यांगों को पास जारी किए हैं। इनके अलावा छात्राओं के लिए विशेष रूप से चार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की ओर से लगाई गई बसें निर्धारित समय के अनुसार संबंधित स्टैंड से छात्राओं को लेकर बस स्टैंड तक पहुंच रही हैं। इनके अलावा विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में भी विद्यार्थी यात्रा करते हैं। छात्राओं के लिए लगाई गई विशेष बसों को छुट्टी के बाद दूसरे रूटों पर भेजा जाता है।

आईटीआई के लिए चल रही हैं विशेष बसें
दादरी रोडवेज डिपो में तैनात निरीक्षक नवरत्न शर्मा व संजय कमोद ने बताया कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन विभिन्न गांवों से आने वाले आईटीआई विद्यार्थियों को उनके शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। इस बसों में केवल आईटीआई के ही विद्यार्थी यात्रा करते हैं।


बता दें कि गांव रानीला, ऊण, बास, झींझर, बिगोवा आदि अप्रोच रास्तों पर पड़ने वाले गांवों से विद्यार्थियों को लाने के लिए सात बसों को तैनात किया गया है। ये सभी बसें स्कूल समय से पहले ही संबंधित गांवों के बस स्टॉप पर पहुंच जाती है। जिससे विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचाया जा सके।



हरियाणा रोडवेज पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सेवा मुहैया करवाने में हमेशा तत्पर है। विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थानों के समय अनुसार ही डिपो से अनेक बसों का संचालन किया जाता है। गांवों से शहर आने वाले छात्र-छात्राओं को परिवहन सेवा से वंचित नहीं रखा जाएगा।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed