फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways buses reached Chandigarh after five days, Delhi buses returned from Bahadurgarh

Charkhi Dadri News: पांच दिन बाद चंडीगढ़ तक पहुंचीं रोडवेज बसें, दिल्ली की बसें बहादुरगढ़ से लौटीं

Sat, 15 Jul 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses reached Chandigarh after five days, Delhi buses returned from Bahadurgarh
दादरी बस स्टैंड परिसर पर बने बूथ।
चरखी दादरी। पांच दिन की रोक के बाद शुक्रवार को दादरी डिपो से चंडीगढ़ के लिए बसें सामान्य दिनों की तरह रवाना हुईं। हालांकि शुक्रवार को भी बाढ़ के चलते दिल्ली बसें नहीं गईं। गत पांच दिनों से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट की बस सेवा बंद रहने से दादरी रोडवेज डिपो को साढ़े 7 लाख रुपये का नुकसान है। वहीं यात्रा के लिए सुलभ साधन उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली समेत प्रदेश के अनेक जिलों में बनी बाढ़ की स्थिति के चलते दादरी डिपो की कई बसों का संचालन बंद है। इसके चलते प्रतिदिन विभाग को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि शुक्रवार से दादरी-चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा बहाल हो गई। डिपो अधिकारियों ने यात्रियों को चंडीगढ़ तक पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए शुक्रवार को भी बस स्टैंड से बसें रवाना नहीं की गईं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के यात्रियों की लंबी दूरी सुगम व आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज विभाग दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर 20 बसों को संचालन करता है। पांच दिन पहले प्रदेश में हुई तेज बारिश के चलते अनेक जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली रूट की बस सेवा भी बाधित है। विभाग ने दादरी से चंडीगढ़ जाने वाली 11 बसों को अंबाला तक सीमित कर दिया था जबकि शुक्रवार से बसें अंबाला से आगे चंडीगढ़ तक पहुंचनी शुरू हो गईं। वहीं, दिल्ली के लिए प्रतिदिन चलने वालीं 9 बसों को जलभराव के चलते बहादुरगढ़ तक की अनुमति दी गई है। यह निर्देश शुक्रवार को भी जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए एक हजार यात्री हर रोज करते हैं सफर
दादरी बस स्टैंड परिसर से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 4 बजे व चंडीगढ़ के लिए 4.40 बजे चलती है। इसके बाद देर रात तक 20 बसों का संचालन होता है। इस तरह दादरी रोडवेज डिपो से एक हजार से अधिक यात्री इन रूटों पर सफर करते हैं।


बारिश व बाढ़ के चलते डिपो की बसे निर्धारित रूटों पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिसके चलते प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। चंडीगढ़ की बस सेवा शुक्रवार से बहाल कर दी गई है।
-दीपक कुमार, यातायात प्रबंधक, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed