फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways bus service to be restored from 10 on Faridabad, Sirsa and Alwar routes

फरीदाबाद, सिरसा और अलवर रूट पर 10 से बहाल होगी रोडवेज बस सेवा

Wed, 09 Sep 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service to be restored from 10 on Faridabad, Sirsa and Alwar routes
Roadways bus service to be restored from 10 on Faridabad, Sirsa and Alwar routes - फोटो : CharkhiDadri
दादरी रोडवेज विभाग करीब पांच माह बाद लंबे रूटों पर दोबारा से बस सेवा शुरू करने जा रहा है। तीन लंबे रूटों पर चलने वालीं बसों की समय सारिणी अधिकारियों ने तैयार कर ली है। 10 सितंबर से फरीदाबाद, सिरसा और अलवर मार्गोें पर बस सेवा बहाल की जाएगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य लंबे रूटों पर भी बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अनलॉक-1 के दौरान ही दादरी बस स्टैंड परिसर से बस सेवा बहाल कर दी गई थी। हालांकि शुरुआत में समीपवर्ती जिलों के लिए ही बसें चलाई गई थीं। दो माह तक यात्रियों की संख्या भी कम रही, जिसके चलते व्यवस्था करने के बावजूद कुछ रूटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। सात लंबे रूटों में से अब तीन रूटों पर बस सेवा बहाल कराने की अधिकारियों ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन

डिपो के यातायात प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 10 सितंबर से दादरी बस स्टैंड से सुबह साढ़े 5 बजे फरीदाबाद व सिरसा और साढ़े 7 बजे अलवर के लिए बस चलेंगी। इसी तरह वापस चरखी दादरी आने के लिए फरीदाबाद से साढ़े 11 बजे, सिरसा से 11 बजे व अलवर से दोपहर 12 बजे बसें रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य लंबे रूटों पर भी बस सेवा बहाल करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूम देकर अन्य लंबे रूटों पर भी बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर पहले से चल रहीं बसें
रोडवेज विभाग ने दादरी-भिवानी, दादरी-झज्जर, दादरी-लोहारु, दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल, दादरी-भिवानी, दादरी-रोहतक, दादरी-हिसार, दादरी- सतनाली समेत 20 रूटों पर बस सेवा पहले ही शुरू कर रखी है। अब 10 सितंबर से तीन और रूटों पर बस सेवा बहाल हो जाएगी।
101 बसों में से 90 का हो रहा संचालन
दादरी डिपो परिसर के बेडे में 101 बसें शामिल हैं। इनमें से 90 का इस समय संचालन हो रहा है। 11 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। जो बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं वो लंबे रूटों पर चलती हैं। इनमें से तीन और बसों का संचालन शुरू होने के बाद वर्कशॉप में आठ ही बसें बच जाएंगी।

सिरसा, फरीदाबाद और अलवर के लिए बस सेवा 10 सितंबर की सुबह से शुरू कर दी जाएगी। हमारी तैयारियां पूरी हैं। बसों को सैनिटाइज करवाने के बाद ही बूथों पर लगाया जा रहा है।
भूपेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed