फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   roads of city in worst conditions

Charkhi Dadri News: शहर की सड़कें बदहाल, लोगों का चलना हुआ दुश्वार...

Mon, 05 Aug 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
roads of city in worst conditions
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन

स्ट्रॉम वाटर व सीवर लाइन परियोजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए उखाड़ी गई थीं शहर की सड़कें, चार बार बारिश होने से बने विकट हालात

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की मुख्य सड़कों की हालत खस्ता होने से आवागमन में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आठ माह पहले बरसाती पानी निकासी और सीवर लाइन परियोजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को उखाड़ा गया था। उखाड़े गए हिस्से पर इंटरलॉक टाइलें तो लगा दीं, लेकिन, 10 दिनों में चार बार हुई बारिश के बाद इन सड़कों से गुजरना परेशानियों का सबब बना हुआ है। इन सड़कों से प्रतिदिन करीब बीस हजार से ज्यादा लोग आवागमन करते हैं।
जानिये...किस सड़क के क्या है हालात और कितने लोग झेल रहे परेशानी
1- काठमंडी रोड : लाला लाजपतराय चौक से काठमंडी की तरफ जाने वाली सड़क के बीच पाइपलाइन बिछाने के बाद यहां मरम्मत कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। उखाड़ी गई सड़क पर बिछाई गई इंटरलॉक टाइलों का लेवल सही नहीं है। वहीं, कई स्थानों पर तो एजेंसी इंटरलॉक टाइलें ही लगाना भूल गई। इसके कारण लगभग 300 मीटर लंबी सड़क के बीच 50 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय निवासी प्रवीन सिवाल, सज्जन कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार व प्रवीन कुमार आदि ने प्रशासन से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। यहां से प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन


2- कोर्ट रोड : करीब छह माह पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन बिछाने के लिए कोर्ट रोड को उखाड़ा था। परशुराम चौक से लेकर कोर्ट गेट के सामने तक सड़क खोदकर पाइपलाइन डाली गई। इस हिस्से के अलावा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र और लाला लाजपतराय चौक के समीप सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। ये शहर के व्यस्त मार्गाें में से एक हैं। तमाम अधिकारियों समेत प्रतिदिन पंद्रह हजार से ज्यादा लोग यहां से गुजरते हैं। स्थानीय दुकानदारों की मांग है कि मरम्मत कार्य के बजाय सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाए। ताकि, लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- सरदार झाडू सिंह चौक रोड : भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह को जाने वाली मुख्य सड़क की हालत भी काफी दयनीय है। सड़क पर बने गड्ढे व खुला पड़ा सीवर मैनहोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बना हुआ है। थोड़ी बारिश होने पर ही सड़क पानी से लबालब हो जाती है। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक अक्सर यहां गिरकर घायल होते रहते हैं। करीब 200 मीटर लंबे मार्ग से प्रतिदिन करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन होता है। इतना ही नहीं, इस मार्ग पर मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा राजकीय स्कूल मॉडल संस्कृति स्कूल भी है।

4- मेजबान चौक से हुडा सेक्टर रोड : मेजबान चौक से हुडा सेक्टर की तरफ जाने वाली सड़क की लंबाई करीब 300 मीटर है। यहां से प्रतिदिन दयानंद कॉलोनी और सिविल अस्पताल के पिछली तरफ बने घरों में रहने वाले लोगों समेत दो हजार से ज्यादा राहगीर गुजरते हैं। मौजूदा स्थिति देखें तो मेजबान चौक से लेकर दयानंद कॉलोनी मोड़ तक सड़क से तारकोल की परत गायब है। जर्जर सड़क पर कीचड़ है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र, विक्रांत, पवन, प्रदीप, कर्ण सिंह आदि ने बताया कि पिछले करीब दो सालों से यह सड़क बदहाल है। लेकिन, अब तक विभाग और प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है।

वर्सन :
हमारे अधीन आने वाली जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण करवाने के लिए मानसून के बाद एस्टीमेट तैयार करवाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इसकी स्वीकृति मिलते ही जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

फोटो : 16
सरदार झाडू सिंह चौक की तरफ जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद
फोटो:17
कोर्ट रोड पर टूटा सीवर मैनहोल। संवाद
फोटो: 18
काठमंडी रोड पर बने गड्ढों में भरे पानी से गुजरता युवक। संवाद
फोटो: 19
मेजबान चौक से हुडा सेक्टर की तरफ जाने वाली सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed