{"_id":"69af106633ae1a00db07671d","slug":"roads-become-parking-lots-city-businesses-stuck-in-traffic-jams-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152386-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़कें बनीं पार्किंग... जाम में फंस रहा शहर का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़कें बनीं पार्किंग... जाम में फंस रहा शहर का कारोबार
Mon, 09 Mar 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
दादरी शहर के मेन बाजार में लगा जाम।
चरखी दादरी। शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण बाजारों में दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। इससे जहां आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों व वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ जाम से छुटकारा दिलवाने की मांग की है जिससे लोगों को परेशानियों से बचाया जा सके।
पिछले काफी समय से शहर के लाला लाजपतराय चौक, मेन बाजार, पुराना सिविल अस्पताल रोड, डॉ. आंबेडकर चौक से रेलवे रोड पर अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। इसके कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना है कि शहर के सभी बाजारों में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया हुआ है। नगर परिषद के अधिकारी कभी कभार ही अतिक्रमण हटाओ अभियान सीमित जगहों पर चलाते हैं। ठोस कार्रवाई न होने के कारण अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
दुकानदार बोले-कारोबार हो रहा प्रभावित
दुकानदार संजय बंजारा, बजरंग लाल, संजय कुमार, हर्ष कुमार, कृष्ण कुमार, रविंद्र गुप्ता आदि ने बताया कि बाजार में जाम लगने से दुकानों में ग्राहक का पहुंचना मुश्किल बना रहता है। इसके कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
अटक जाते हैं जरूरी काम
वाहन चालक संजू स्वामी, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, राजेंद्र कुमार ने बताया कि जाम में फंसने के कारण अनेक जरूरी काम तक अटक जाते हैं। कई बार तो लंबा जाम लगने से एंबुलेंस भी फंस जाती है। वहीं बाजार को पार करने में भी लंबा समय लग जाता है।
वर्जन :
शहर के बाजारों में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। पुलिस कर्मचारी सड़क के बीच खड़े वाहनों के चालान भी कर रहे हैं। वहीं राइडर भी लगातार बाजारों में वाहनों को हटवाने के लिए मुस्तैद रहते हैं।- रमेश कुमार, प्रभारी, यातायात पुलिस थाना।
-- -- -- -- -- -- -