फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roads became ponds in just 18 mm of rain

18 एमएम बारिश में तालाब बनीं शहर की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roads became ponds in just 18 mm of rain
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जिले में बदरा जमकर बरसे। शहर की अगर बात करें तो करीब 18 एमएम बारिश में सड़कें व गलियां तालाब बन गई। करीब 40 मिनट की झमाझम बारिश में सीवर व्यवस्था जवाब दे गई और जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

इस मानसून में जिले में कम बारिश हुई है, लेकिन जब भी 15 या इससे अधिक एमएम बारिश हुई, तब सीवर सिस्टम जवाब दे गया। बुधवार को भी बारिश के चलते शहर के सभी मुख्यमार्गों पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के बाद कई घंटों तक निकासी नहीं हो पाई। आलम यह रहा कि कई जगहों पर तो पानी दुकानों और मकानों के अंदर तक घुस गया और लोग बाल्टियों से पानी निकालते नजर आए। हालांकि बुधवार की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर शाम तक बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। इस मानसून सीजन की अगर बात करें तो जिले में करीब 164 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे मौसम ने करवट ली। आसमान मे काली घटाएं छाने के कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद करीब चालीस मिनट तक मेघा जमकर बरसे। इससे शहर में विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया। मुख्यमार्गों और गलियों में भरे पानी में दुपहिया वाहन बंद हो गए और चालक धक्का लगाकर अपने वाहन बाहर निकालते नजर आए।
- सीवर लाइनें नहीं झेल पाई पानी का दबाव -
शहर की सीवर लाइनें बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल पाईं और कई सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। वहीं, सीवर मैनहोल व सभी नाले ओवरफ्लो हो गए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद शाम सात बजे तक भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही।
- इन क्षेत्रों में विकट बने हालात -
शहर के तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक, रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, मुख्य बाजार, धिकाड़ा रोड, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, बस स्टैंड के सामने वाली गली, चरखी दरवाजा, एपीएनबी के सामने वाली गली, शनि मंदिर वाली गली, नगर परिषद कार्यालय, लाला लाजपतराय चौक, गांधी मार्केट, जांगड़ा माकेट व भगत सिंह मार्केट वाली गली समेत विभिन्न जगहों पर जलभराव होने से हालात विकट बने रहे।
- सड़कों पर बने गड्ढों के चलते रेंगकर चले वाहन -
बारिश के दौरान सड़कों पर बने गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आए और इसके चलते सभी मुख्यमार्गों पर वाहन रेंगकर चले। आलम यह रहा है कि बस स्टैंड से परशुराम चौक तक की करीब 400 मीटर दूरी तय करने में छह से सात मिनट का समय लग गया।

- फसलों के लिए संजीवनी है बारिश
बारिश ने एकतरफ लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है तो दूसरी ओर इससे फसलों को फायदा पहुंचा है। किसान धर्मपाल, मोहन, संजीत, दलीप सिंह और हवा सिंह ने बताया कि हरा चारा की फसलों के लिए बारिश संजीवनी है। लंबे समय से वे बारिश का इंतजार कर रहे थे।
------
वर्जन:
बारिश के पानी की निकासी के लिए हमने पंप व मोटरें चालू कर रखी हैं। जल्द ही पानी की निकासी हो जाएगी और इस कार्य में हमारी टीमें जुटी हुई हैं।
- बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
-------
फोटो 10 से 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed