{"_id":"6aecd8a211c9e8a56f0d08d4","slug":"road-to-be-constructed-from-chhapar-village-to-dohka-hariya-two-crore-rupees-sanctioned-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-162623-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गांव छपार से डोहका हरिया तक बनेगी सड़क, दो करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गांव छपार से डोहका हरिया तक बनेगी सड़क, दो करोड़ रुपये मंजूर
Fri, 06 Nov 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रामीण अंचल में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। गांव छपार से डोहका हरिया तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण दो करोड़ रुपये की लागत से करवाया जाएगा। सरकार की ओर से परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विधायक सुनील सांगवान ने परियोजना की स्वीकृति पर कहा कि चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और हर गांव को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा कि छपार से डोहका हरिया तक सड़क निर्माण होने से दोनों गांवों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी राहत मिलेगी। वहीं विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।