{"_id":"6949a0bee2003967190c4c57","slug":"road-construction-work-worth-rs-25-crore-stalled-due-to-low-minimum-temperature-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149115-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: न्यूनतम पारा कम होने से रुके 25 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: न्यूनतम पारा कम होने से रुके 25 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्य
Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। ठंड और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण जिले में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य ठप पड़े हैं। विभाग के अनुसार तारकोल की सड़कों के निर्माण के लिए 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यक होता है, ताकि तारकोल सही तरीके से सैट हो सके। वर्तमान में तापमान कम होने से जिले में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का कार्य रोक दिया गया है।
ऐसे में आमजन को फरवरी मध्य तक नई सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। कोहरे के कारण सड़कों पर बने गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है। खराब सड़कों के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वाहनों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
इस समय नगर में दादरी-रोहतक रोड के फोरलेन निर्माण की भी सख्त जरूरत बनी हुई। इसी प्रकार शहर में भगवान परशुराम चौक से किला मैदान रोड होते हुए पुराना सब स्टैड, लाला लाजपतराय चौक से वैश्य स्कूल तक सड़क को नए निर्माण की जरूरत है। इस मार्ग पर विभाग ने सीवर और पेयजल लाइन बिछाई थी। इसके बाद टाइलें लगाकर खानापूर्ति कर ली गई। इस सड़क में प्रत्येक मीटर पर गड्ढा बना हुआ है। सड़क का लेवल भी ठीक नहीं है। इसी प्रकार नगर में ही पुराना सब स्टैंड से रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग खराब हालत में है। इसके भी निर्माण की सख्त जरूरत बनी हुई है। इन मार्गों पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई बार जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालकों को साइड नहीं मिल पाती जिससे हादसे हो जाते हैं। अब लोगों को फरवरी तक सड़कों के निर्माण का इंतजार करना पड़ सकता है। कोहरे की वजह से सड़कों पर बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। कम तापमान में सड़क निर्माण कार्य बाधित होता है। तापमान सामान्य होने पर तारकोल का जमाव सही प्रकार से हो जाता है।