{"_id":"67a8fc81889a8b733d06834f","slug":"retired-fauji-shot-mother-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131442-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कहासुनी पर रिटायर्ड फौजी ने की मां की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कहासुनी पर रिटायर्ड फौजी ने की मां की गोली मारकर हत्या
Mon, 10 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतिका चंद्रो देवी के परिजन। संवाद
- गांव लोहरवाड़ा में शाम को हुई घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा में कहासुनी के बाद रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर मां की हत्या कर दी। महिला की पहचान 75 वर्षीय चंद्रो देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
जांच अधिकारी के अनुसार, गांव लोहरवाड़ा में चंद्रो देवी अपने बेटे सुनील के साथ रहती थीं। सुनील हाल ही में फौज से सेवानिवृत्त हुआ है। वह घर पर ही रहता है। रविवार देर शाम मां-बेटे बैठे हुए थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुनील ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गोली लगने से मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील नशे का आदी है। इसके चलते वह अपना आपा खो देता है। रविवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संबंध में जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि लोहरवाड़ा में बेटे द्वारा मां की हत्या का मामला आया है। आगे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
फोटो-
नागरिक अस्पताल में पहुंचे चंद्रो के परिजन। संवाद