फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Retired colonel arrested taking bribe of Rs 22.50 lakh

Charkhi Dadri News: रिटायर्ड कर्नल 22.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Retired colonel arrested taking bribe of Rs 22.50 lakh
चरखी दादरी। बाढड़ा थाने से रिटायर्ड कर्नल (मुंह को सफेद गमछा से ढके हुए) को ले जाती सीबीआई टीम।
चरखी दादरी/बाढड़ा। चंडीगढ़ की सीबीआई टीम (एनसीबी शाखा) ने जिले के चांदवास गांव निवासी रिटायर्ड कर्नल अमरजीत श्योराण को 22.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। निरीक्षक नरेंद्र की अगुवाई में सीबीआई टीम ने रिश्वत की रकम को रिटायर्ड कर्नल के घर से बरामद भी कर लिया है। सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने बुधवार देर रात करीब 1.30 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। रिटायर्ड कर्नल ने रिश्वत राजगढ़ के एक निजी अस्पताल से ईसीएचएस पैनल में शामिल रखने के लिए मांगी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश महत्ता की शिकायत मिलने के बाद बुधवार की रात सीबीआई टीम ने रिटायर्ड कर्नल अमरजीत श्योराण को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट देकर रिटायर्ड कर्नल अमरजीत श्योराण के घर भेजा। उनके रुपये लेते ही सीबीआई टीम ने वहां छापा मार दिया। इसके बाद परिजनों के हंगामा करने पर बाढड़ा थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। रिटायर्ड कर्नल पर आरोप है कि उसने एक अस्पताल को एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम पैनल में रखने के लिए 22.50 लाख रुपये मांगे थे। इस रकम को टीम ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीबीआई टीम देर रात ही करीब 2.30 बजे रिटायर्ड कर्नल को अपने साथ बाढड़ा थाने ले गई। टीम ने आरोपी रिटायर्ड कर्नल से पूछताछ की। वीरवार को करीब सुबह 11.30 बजे सीबीआई टीम रिटायर्ड कर्नल को बाढड़ा थाने से अपने साथ लेकर पंचकूला रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार रिटायर्ड कर्नल सेना में रहते हुए ईसीएचएस पैनल में सदस्य भी था। वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ के अस्पताल संचालक की ओर से दी गई शिकायत
सूत्रों के मुताबिक चांदवास निवासी रिटायर्ड कर्नल अमरजीत श्योराण की मौजूदा पोस्टिंग राजगढ़ सैनिक कैंटीन में थी। उन्होंने राजगढ़ में संचालित अस्पताल को पैनल में कायम रखने के लिए रिश्वत मांगी थी। बिना रिश्वत लिए कार्य नहीं करने पर अस्पताल संचालक राजेश महत्ता ने सीबीआई की (एनसीबी शाखा) से शिकायत की थी। सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड कर्नल का बेटा लेफ्टिनेंट है, जबकि दामाद उत्तर-प्रदेश कैडर का आईपीएस हैं।

एक शख्स को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की एक टीम ने रिटायर्ड कर्नल को चांदवास गांव से दबोचा, जबकि दूसरी टीम ने दिल्ली से एक शख्स की गिरफ्तार की है। उसे भी बाढड़ा थाने में लाया गया। हालांकि दूसरे शख्स का नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed