फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rest rooms will be built at 17 health centers, the stress and fatigue of doctors will go away

17 स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे रेस्ट रूम, चिकित्सकों का तनाव और थकान होगी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rest rooms will be built at 17 health centers, the stress and fatigue of doctors will go away
चरखी दादरी। जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों की थकान और तनाव कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग रेस्ट रूम की सुविधा देने जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। सोमवार को ही इस संबंध में सीधे स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. वीना सिंह के कार्यालय में डिमांड भेजी गई है। रेस्ट रूम बनाने पर करीब 20 लाख रुपये खर्च आएगा और इसमें बेड, फ्रिज, माइक्रोवेव समेत एलईडी की सुविधा होंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत आठ जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. वीना सिंह ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष समेत वार्डों और आईसीयू की मौजूदा सुविधाओं का जायजा लिया था। सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्हें चिकित्सकों के लिए रेस्ट रूम नहीं मिला। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार से सवाल किया तो तो उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर ये सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ ने निदेशक को बताया कि जिले में सिविल अस्पताल के अलावा एक मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक तैनात हैं। सीएमओ ने बताया कि रेस्ट की व्यवस्था होने से चिकित्सक अपनी थकान और तनाव कम कर सकेंगे। इस पर संज्ञान लेते हुए निदेशक ने तुरंत प्रभाव से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रेस्ट रूम का प्रबंध करवाने का प्रपोजल तैयार कर उनके कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए थे। इसकी पालना करते हुए सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने डिमांड भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये मिलेगी सुविधाएं
एक स्वास्थ्य केंद्र पर रेस्ट रूम का प्रबंध करने पर एक लाख से अधिक बजट खर्च होगा। इस बजट से चिकित्सकों के आराम करने के लिए बेड, एलईडी, फ्रिज, माइक्रोवेव समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
- जिले में 62 चिकित्सकों की कमी, 36 पर वर्क लोड अधिक
दादरी जिले में चिकित्सकों के 98 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 62 पद खाली हैं। फिलहाल 36 चिकित्सक ही जिले में तैनात हैं और उन्हीं से वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। इन चिकित्सकों पर ओपीडी का वर्क लोड काफी ज्यादा है और रेस्ट रूम सेवा ऐसे में कारगर रहेगी।
- सी-आर्म मशीन समेत विशेषज्ञों की भी भेजी डिमांड
स्वास्थ्य विभाग निदेशक कार्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग ने रेस्ट रूम के अलावा सी-आर्म मशीन की भी डिमांड भेजी है। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, गाइनी, रेडियोग्राफर, अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट, ईएनटी व चर्म रोग विशेषज्ञ तैनात करने की मांग भी की गई। इसके अलावा स्टाफ नर्स की कमी की दूर करने की मांग भी की गई है।

वर्जन::
विभाग की निदेशक डॉ. वीना सिंह के निर्देशों की पालना करते हुए हमने रेस्ट रूम समेत विशेषज्ञों और संसाधनों की कमी दूर करने की डिमांड भेज दी है। जल्द ही सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर रेस्ट रूम की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed