फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   research on manglesh book

Charkhi Dadri News: शोधार्थी सोनू ने मंगलेश के साहित्य पर किया शोध कार्य

Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
research on manglesh book
साहित्य डॉ.मंगलेश को पुस्तक भेंट करते हुए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर।स्रोत:स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के हिंदी विभाग की शोधार्थी सोनू घसोला ने साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार मंगलेश के साहित्य पर प्रोफेसर माया मलिक के शोध निर्देशन में पीएचडी शोध कार्य सम्पन्न किया।
सोनू के शोध प्रबंध का विषय हरियाणा के हिंदी साहित्य में अशोक कुमार मंगलेश का योगदान रहा। शोधार्थी सोनू कुमारी ने बताया कि डॉ. मंगलेश ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विविधमुखी साहित्यिक योगदान से हरियाणा को ही नहीं, अपितु हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। समकालीन हिंदी साहित्य में उनका रचना संसार मानवीय अभिव्यक्ति और जीवन मूल्यों के धरातल पर अप्रतिम है।
विज्ञापन

सोनू कुमारी ने बताया कि डॉ. मंगलेश के के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व के शोध प्रबंध को सात अध्यायों में विभक्त कर विवेचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। इससे पूर्व भी उनके साहित्य पर अनेक पीएचडी शोध कार्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बाबूराम, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमन राठी, डॉॅ प्रवेश की उपस्थिति में साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार मंगलेश को भी शोध प्रबंध की एक प्रति भेंट की गई।

इस दौरान शोधार्थी सोनू कुमारी व साहित्यकार डॉ. मंगलेश को प्रोफेसर सुशील कुमार, डॉ. सविता शर्मा, बलजीत सिंह मलिक, डॉ. माया मलिक, प्रोफेसर बाबूराम, डॉ. सुमन, डॉ. प्रवेश, प्रोफेसर नरेश मिश्र आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed