फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Repair work on the underpass completed; traffic movement resumed

Charkhi Dadri News: अंडर पास की मरम्मत का कार्य पूरा, आवागमन शुरू

Tue, 20 Oct 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the underpass completed; traffic movement resumed
गांधी नगर अंडरपास से गुजरते दुपहिया वाहन चालक।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) संख्या 20बी की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अंडरपास खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। मरम्मत कार्य के चलते सात दिन तक रास्ता बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ समय भी अधिक लग रहा था।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ), चरखी दादरी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, आरयूबी संख्या 20बी की मरम्मत के लिए 13 अक्तूबर सुबह छह बजे से 16 अक्तूबर तक रास्ता पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान दिन और रात दोनों समय आवागमन प्रतिबंधित रहा। रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को सौंपी गई थी। लेकिन निर्धारित अवधि के तीन दिन बाद तक कार्य पूरा हो सका। इसके बाद मंगलवार के दिन अंडरपास को आमजन के लिए खोल दिया गया। अंडरपास बंद होने के कारण आमजन और वाहन चालकों को समपार फाटक संख्या 34 व 35 तथा रेलवे ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। इससे कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। विशेषकर रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अब मरम्मत पूरी होने और रास्ता खुलने से वाहन चालकों को पुराने मार्ग पर निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन


प्रशासन को भी भेजी गई थी सूचना

रेलवे अधिकारियों ने मरम्मत कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, शहर थाना तथा नगर परिषद को पत्र की प्रतियां भेजकर सहयोग मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन: गांधी नगर अंडरपास में चल रहा मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। अंडरपास को आम राहगीरों के अलावा वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है।

सत्यपाल सिंह, एसएसई वर्क्स, रेलवे भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed