{"_id":"5fd114268ebc3e3fe658e363","slug":"remove-encroachment-drive-of-city-council-in-one-day-charkhidadri-news-rtk5857075116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में सिमटा नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में सिमटा नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
Remove encroachment drive of city council in one day
- फोटो : CharkhiDadri
नगर परिषद को अतिक्रमण हटाओ अभियान इस बार भी एक दिन की ही कार्रवाई में दम तोड़ गया। गत शुक्रवार को अभियान के दौरान सामान से लदीं रेहड़ियां जब्त करने वाली टीम ने सोमवार से नियमित अभियान चलाने का दावा किया था, लेकिन सप्ताह के तीन दिन बीतने पर भी नप टीम अभियान चलाने बाजारों में नहीं पहुंची है। हालांकि बुधवार को क्रेन से सड़क पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया गया।
गत शुक्रवार को नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया था। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने स्वयं अभियान की अगुवाई की थी। अधिकारियों ने सड़कों पर लगने वालीं न केवल 14 रेहड़ियां जब्त की थी बल्कि मंगल मार्केट से इलेक्ट्रॉनिक सामान तक जब्त किया था। शुक्रवार को ढाई घंटे तक अभियान चलाने वाली नप टीम ने सोमवार से नियमित अभियान चलाने का दावा किया था, लेकिन अब तक अधिकारी अपने दावों पर खरे नहीं उतरे हैं।
शहर की जिन सड़कों पर गत शुक्रवार दोपहर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था, वहां बुधवार को स्थिति पहले जैसी ही मिली। बुधवार को यहां अतिक्रमण का दायरा पहले जैसा ही मिला। दुकानदारों ने न केवल बाहर चार से पांच फुट तक सामान रखा बल्कि धड़ल्ले से रेहड़ियां भी खड़ी मिली। इसके चलते बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रखी। कोर्ट रोड पर निर्धारित पार्किंग जोन में 50 से अधिक रेहड़ियां फिर से खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। नप की ढिलाई का अतिक्रमणकारी पूरा फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
दस वाहनों को किया जब्त, जुर्माना वसूलकर छोड़ा
नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई जारी रखी। बुधवार को बस स्टैंड रोड और रोहतक रोड पर क्रेन से दस वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों को नप कार्यालय में ले जाकर खड़ा किया गया और 500 रुपये जुुर्माना राशि वसूलने के बाद ही वाहन मालिकों को सुपुर्द किए गए।
किसी कारण से आज अभियान नहीं चलाया गया। वीरवार को हम शहर में अभियान चलाएंगे। हमने बुधवार को क्रेन से नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहन जब्त किए है।
राजकुमार शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद