फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relatives and villagers of the deceased met the SP in the prisoner's death case

Charkhi Dadri News: बंदी मौत मामले में एसपी से मिले मृतक के परिजन और ग्रामीण

Wed, 02 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relatives and villagers of the deceased met the SP in the prisoner's death case
चरखी दादरी लघु सचिवालय में एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे मृतक जोगेंद्र के परिजन और कन्हेटी के ग्रा
चरखी दादरी। सुनारिया जेल में हुई कन्हेटी निवासी बंदी की मौत मामले में मृतक के गांव की पंचायत मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से मिली और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये ग्रामीणों ने मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि उचित कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि लेन-देन के विवाद में कन्हेटी निवासी जोगेंद्र सुनारिया जेल में बंद था। गत 25 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया गया था। 29 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटी मिलने गए तो उन्हें जोगेंद्र से नहीं मिलने दिया। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे जोगेंद्र की मौत होने की सूचना उन्हें मिली। ज्ञापन में मृतक के परिजनों ने रोहतक पुलिस पर रुपये मांगने के संगीन आरोप भी लगाए। मृतक के परिजनों का कहना है कि जोगेंद्र की हत्या हुई है और इसमें पुलिस कर्मचारियों का हाथ है। मामले की गहनता से जांच करवाकर प्रशासन व सरकार को दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने पर भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की और ऐसा न होने की सूरत में 3 अगस्त को आईजी से मुलाकात करने की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मृतक का भाई जयभगवान, सरपंच प्रतिनिधि अजय धवन, पूर्व सरपंच सूबेदार मंशाराम, मास्टर गोपीराम, सुशील, मन्नु धनखड़, जसबीर, धर्मबीर, प्रवीन खनगवाल, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed