फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rejection of health insurance claim proves costly for company; orders issued to pay expenses and compensation.

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज करना कंपनी को पड़ा महंगा, खर्च व हर्जाना देने के दिए आदेश

Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rejection of health insurance claim proves costly for company; orders issued to pay expenses and compensation.
चरखी दादरी। दादरी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है। यह फैसला स्वास्थ्य बीमा दावा को गलत तरीके से खारिज करने के मामले में आया है। आयोग के अध्यक्ष मनजीत सिंह नरयाल की पीठ ने कंपनी की कार्रवाई को सेवा में कमी बताया। इसे अनुचित व्यापार व्यवहार भी करार दिया गया।
विज्ञापन

आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय दिया। कंपनी को इलाज पर हुए खर्च की राशि ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया गया। मानसिक प्रताड़ना और कानूनी खर्च का भुगतान भी कहा गया।
विज्ञापन

दादरी निवासी रिंकू कुमार ने वर्ष 2019-20 में एक स्वास्थ्य बीमा नीति ली थी। इसका नियमित रूप से नवीनीकरण कराया जाता रहा। यह नीति 25 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2026 तक प्रभावी थी। उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा राशि तथा 14.50 लाख रुपये तक की कवरेज के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी चिकित्सक का हलफनामा या अन्य विश्वसनीय चिकित्सा साक्ष्य भी पेश नहीं कर सकी। आयोग ने यह भी माना कि कंपनी लगातार नीति का नवीनीकरण करती रही। इस दौरान शिकायतकर्ता की चिकित्सा जांच नहीं कराई गई।

आयोग ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह शिकायतकर्ता को इलाज पर खर्च किए गए 73,787 रुपये लौटाए। यह राशि दावा खारिज होने की तारीख से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाई जाएगी। मानसिक प्रताड़ना के लिए 10 हजार और कानूनी खर्च के पांच हजार रुपये का भुगतान भी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed