फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rehearsal of district level Republic Day celebration

Charkhi Dadri News: राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम व मलखंभ की प्रस्तुति ने मोहा मन

Wed, 24 Jan 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of district level Republic Day celebration
चरखी दादरी के मलखंभ योग में भाग लेते प्रतिभागी योगार्थी। 
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में बुधवार को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने जहां हरियाणवी लोक संस्कृति व राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं मलखंभ के हैरतअंगेज करतबों ने सभी को चौंकाया। उपायुक्त मनदीप कौर ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने नई अनाज मंडी में पहुंचने से पहले रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि शहीद स्मारक को 26 जनवरी के दिन फूलों की मालाओं व गमले आदि लगाकर सजाया जाए। मुख्य समारोह में राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डाॅ. डीपी वत्स राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद उपायुक्त ने समारोह स्थल नई अनाज मंडी परिसर में ध्वजारोहण किया और पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के साथ मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के जवानों व महिला पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स ने कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी। एनसीसी में जनता कालेज, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या विद्यालय ढाणी फौगाट, मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी, राजकीय कन्या विद्यालय दादरी, वैश्य विद्यालय और एपीजे कालेज के लड़के व लड़कियां शामिल रहीं। परेड के बाद स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी, लेजियम व डंबल शो की प्रस्तुति दी। पूर्वाभ्यास के दौरान आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल के छात्रों ने मलखम का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने मलखंभ पर हैरतअंगेज करतबों को अंजाम दिया। इस टीम में छोटे बच्चों की संख्या भी काफी रही। खास बात ये रही कि जहां हर कोई सर्दी के कारण कांपता नजर आ रहा था वहीं दैनिक अभ्यास एवं याेग क्रियाओं के चलते गुरुकुल के बच्चों को सर्दी का अहसास तक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों की टीमों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, आरपीएस मिसरी, सर्वोदय स्कूल इमलोटा, डीएसएम स्कूल असावरी, ग्रीन मेडोज चरखी, परसराम हेतराम स्कूल दादरी की छात्राओं व छात्रों ने हरियाणवी लोक संस्कृति व राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रगान के साथ पूर्वाभ्यास का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed