फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   red alert for weather

Charkhi Dadri News: मौसम विभाग का चरखी दादरी के लिए रेड अलर्ट

Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
red alert for weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। दिनभर गर्म हवा चली। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
आम जीवन पर गर्मी का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लिया है। मौसम ने चरखी दादरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, वीरवार सुबह से ही मौसम साफ एवं शुष्क रहा। बाद में वातावरण में तपिश बढ़ गई। वातावरण में नमी की मात्रा 28 प्रतिशत रही। उतरी-पश्चिमी हवा चलने से तापमान ज्यादा बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 जून तक झुलसाने वाली गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने चरखी दादरी के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवा चल रही हैं। शुष्क एवं गर्म हवा ने वातावरण से नमी को सोख लिया है। साथ ही सूर्य की तेज किरणों से आग बरस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 जून तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में हलचल की वजह से हवा की दिशा में बदलाव होगा। पूर्वी हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed