फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Records of compensation distributed 15 years ago in 7 villages stolen from Kanungo Record Room

कानूनगो रिकॉर्ड रूम से 7 गांवों में 15 साल पहले बंटे मुआवजा का रिकॉर्ड चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Records of compensation distributed 15 years ago in 7 villages stolen from Kanungo Record Room
चरखी दादरी। राजस्व विभाग के कार्यालय से सात गांवों में 15 साल पहले बंटे मुआवजा का रिकॉर्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। रिकॉर्ड चोरी का खुलासा एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई में मुआवजा वितरण संबंधी रिकॉर्ड मांगने पर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि तहसील कार्यालय के ऑफिस कानूनगो रिकॉर्ड रूम में वर्ष 2007 में बांटे गए ओलावृष्टि के मुआवजा का रिकॉर्ड रखा था, जिसकी एफीआर और मास्टर कॉपी नहीं मिली है। ये जरूरी दस्तावेज चोरी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला तब संज्ञान में जब एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी। इसके चलते उक्त व्यक्ति ने सूचना आयुक्त चंडीगढ़ को अपील भेजी। इस पर संज्ञान लेते हुए सूचना आयुक्त ने कार्यालय में रिकॉर्ड की तलाश करने के आदेश दिए थे, लेकिन रिकॉर्ड वहां नहीं मिला।
विज्ञापन

- इन गांवों का रिकॉर्ड है गायब
जिन सात गांवों के मुआवजा वितरण का रिकॉर्ड कार्यालय से गायब है उनमें गांव फतेहगढ़, मिसरी, साहुवास, चरखी, पैंतावास कलां, अखत्यापुरा व मानकावास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई का जवाब देते समय इस मामले का पता चला था और हमने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। उच्च अधिकारियों को भी इससे हम अवगत करवा चुके हैं।
-कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में धारा 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी और सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अशोक कुमार, जांच अधिकारी एवं एएसआई, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed