फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Re-appear form came out in Chaudhary Bansilal University

चरखी दादरी: सीबीएलयू ने दिया री-अपीयर का मौका, परिणाम अभी आया नहीं

Sat, 05 Feb 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 11:38 PM IST
सार

परीक्षा देने वाले विद्यार्थी असमंजस में हैं। फार्म भरा और परिणाम में पास हो गए तो फार्म राशि होगी बेकार। यूनिवर्सिटी प्रशासन की दलील है कि अधिकतर परिणाम घोषित किए जा चुके हैं लंबित परिणाम भी जल्द घोषित करेंगे।

विज्ञापन
Re-appear form came out in Chaudhary Bansilal University
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से री-अपीयर के फार्म के आवेदन का मौका दिया गया। वहीं कई परीक्षाओं के परिणाम जारी अभी नहीं हुए हैं, अब विद्यार्थी असमंजस में है कि क्या करें। पास हुए तो फार्म भरने का शुल्क बेकार जाएगा और पास नहीं हुए और फार्म नहीं भरा तो एक मौका जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और बाकी बचे परिणाम भी एक-दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


चरखी दादरी और भिवानी जिले के कॉलेज चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर री-अपीयर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे है। सात फरवरी  अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए 700 से 900 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इनमें अधिकतर उन्हीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगे है, जिनकी परीक्षाएं अक्तूबर-नवंबर 2021 में हुई थी और उनका परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। परिणाम घोषित नहीं होने से परेशान विद्यार्थी, अब नई समस्या में घिर गए हैं। वे असमंजस में है कि री-अपीयर के फार्म भरें या नहीं। अगर भरते हैं और अभी तक रुके परिणाम में पास हो जाते हैं तो फार्म भरने की राशि बेकार हो जाएगी। अगर नहीं भरते है और परिणाम उनके अनुरुप सहीं नहीं रहा तो विकल्प खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिफिकेशन से भी बनी असमंजस की स्थिति 

पहले सिर्फ विश्वविद्यालय की ओर से री-अपीयर या अन्य परीक्षाओं के फार्म भरने की नोटिफिकेशन जारी होती थी, मगर अब विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी साइट पर सूचना देने के अलावा कॉलेजों को सूचित करता है और कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर विद्यार्थियों को नोटिस चस्पाकर व विद्यार्थियों के ग्रुप में सूचना दे रहा है। अब कॉलेज प्रबंधन की ओर से बीए प्रथम सेमेस्टर बीसीए, पीजीबी, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और पीजी मेन, रीअपीयर, सभी बीएसपी मैन, री-अपीयर, बीकॉम री-अपीयर, बीए मैन और री-अपीयर फार्म भरवाने संबंधित अधिसूचना जारी की गई है और सात फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की है। विवि के पदाधिकारियों की दलील है कि सिर्फ बीए प्रथम सेमेस्टर और एमएससी 2017-19 बैच के परीक्षार्थियों को विशेष अवसर दिया गया है। जिस कारण भी विद्यार्थी असमंजस में हैं। 

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। चार महीने पूर्व हुई  परीक्षाओं का अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया है जबकि उनकी परीक्षाओं के री-अपीयर फार्म भरवाए जा रहे है। अब विद्यार्थी को कैसे पता कि वह फेल होगा या पास। यह तो परिणाम घोषित होने के बाद ही पता लगेगा। इस कारण विद्यार्थी असमंजस में है कि क्या करें। चिंतित विद्यार्थी फार्म भरने पर मजबूर हैं। अगर उनका परिणाम पास आता है तो उनकी यह फार्म राशि बेकार हो जाएगी, क्योंकि इस स्थिति में राशि वापस देने का कोई प्रावधान नहीं होता।  - विनोद गिल, प्रदेशाध्यक्ष, स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया। 

हमारी ओर से अधिकतर परिणाम घोषित कर दिए गए है। अब एमएससी प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर समेत कुछेक ही परिणाम लंबित है, जो एक-दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कोई परिणाम लंबित नहीं है। अब री-अपीयर फार्म का मौका सिर्फ एमएससी प्रथम 2017-19 बैच के विद्यार्थियों को दिया है। - दीपक वधवा, कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed