{"_id":"632de61531170929915a6eaa","slug":"rawaldhi-iti-140-applicants-allotted-seats-in-the-fourth-merit-list-charkhidadri-news-hsr6427437125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलधी आईटीआई: चौथी मेरिट लिस्ट में 140 आवेदकों को अलॉट हुई सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावलधी आईटीआई: चौथी मेरिट लिस्ट में 140 आवेदकों को अलॉट हुई सीट
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट वीरवार को जारी कर दी गई है। रावलधी स्थित जिला के सबसे बड़े आईटीआई संस्थान में 140 आवेदकों को विभिन्न ट्रेड में सीट अलॉट हुई हैं। लिस्ट में शामिल आवेदक 26 सितंबर तक अपने कोर्स की फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई में 16 ट्रेड की 584 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। पहली तीन मेरिट लिस्ट के आधार पर 366 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला लेना सुनिश्चित कर चुके है। वहीं, चौथी मेरिट लिस्ट में 140 सीटें अलॉट हो गई है और इसके बाद विभिन्न ट्रेड की रिक्त सीटें भरने का अनुमान हैं। संभवत यह मेरिट लिस्ट आखिरी हो सकती है, इसलिए लिस्ट में जारी आवेदक फीस जमा करवाकर दाखिले की टेंशन से निजात पाना चाहेंगे।
चौथी मेरिट लिस्ट की अगर बात करें तो प्लंबर, कोपा, वेल्डर, टर्नर ट्रेड के लिए अधिक सीटें अलॉट हुई हैं। प्लंबर के लिए 20 आवेदकों को सीट अलॉट हुई हैं जबकि कोपा ट्रेड के लिए 18 सीटें अलॉट की गई हैं। इसी प्रकार वेल्डर के लिए 15 और टर्नर ट्रेड के लिए 14 आवेदकों को सीट अलॉट की गई हैं। वहीं, कोस्मेटोलॉजी ट्रेड के लिए किसी भी आवेदक को सीट अलॉट नहीं हुई है।
विज्ञापन
24 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच करवाएं आवेदक
लिस्ट में शामिल आवेदक दाखिले के लिए आईटीआई में जाकर शनिवार तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाना सुनिश्चित करें। दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद आवेदक 26 सितंबर तक अपने कोर्स की फीस को जमा करवा सकते हैं। आवेदक संस्थान में जाते वक्त बताए गए सभी दस्तावेजों को लाना सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें दाखिला लेते समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
ओपन काउंसिलिंग का न करें इंतजार
इस लिस्ट से पहले जारी की गई लिस्ट के आधार पर कई आवेदक अपने मनपसंद ट्रेड या फिर संस्थान न मिलने के कारण दाखिला नहीं ले रहे थे। वो शुल्क जमा करवाकर अगली मेरिट लिस्ट में शामिल होने के योग्य हो जाते थे, लेकिन चौथी लिस्ट संभवत: आखिरी मेरिट लिस्ट हो सकती है। इसलिए इस प्रकार के आवेदक दाखिला लेना सुनिश्चित कर लें और ओपन काउंसिलिंग का इंतजार न करें।
जानिये...चौथी मेरिट लिस्ट में ट्रेड वाइज यूं अलॉट हुई सीट
ट्रेड का नाम-चौथी लिस्ट में सीट अलॉट हुई
1. कारपेंटर -4
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल( दोनों मोड)-12
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट( कोपा) -18
4. मैकेनिक डीजल(दोनों मोड)-6
5. कोस्मेटोलॉजी-0
6. पेंटर जनरल-1
7. ड्राफ्टमैन सिविल-12
8. प्लंबर-20
9. ड्रेस मेकिंग-2
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-7
11. इलेक्ट्रिशयन-7
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-9
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-8
14. टर्नर-14
15. फिटर-5
16. वेल्डर-15