फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Raw streets in charkhi dadari

Charkhi Dadri News: कच्ची गलियां और गले पोल बने वार्ड-18 की पहचान

Tue, 05 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Raw streets in charkhi dadari
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 18 के लोगों को इन दिनों कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में जहां 25 गलियां कच्ची हैं तो वहीं बिजली के पोल गली के बीच में लगे हैं। जर्जर बिजली पोल की भी निगम अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। पिछले 20 माह के कार्यकाल में विकास की रफ्तार सुस्त है।
विज्ञापन

वार्ड-18 की आबादी करीब 5,000 है। लंबा समय बीतने के बाद भी वार्ड की गलियां पक्की नहीं बनी हैं। इस कारण लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि वह लंबे समय से विकास कार्याें का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर गली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

वार्ड में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में दूषित जलभराव की स्थिति बनी रहती है। वार्ड के लोहारू रोड से स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली के बीच बिजली के छह पोल लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय सर्विस स्टेशन वाली गली में पिछले एक साल से बिजली पोल टूटा है जो कभी भी टूटकर गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में बनी समस्याओं के समाधान के लिए वह कई बार संबंधित विभागों को लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके है, लेकिन लंबे समय बाद भी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ड में बनी जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र करवाने की मांग की है, ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

लोग बोले : लंबे समय बाद भी नहीं मिलीं सुविधाएं
वार्ड में करीब 12 साल पहले मकान बनाया था। इसके बावजूद गली में केवल पेयजल लाइन बिछाई गई है। प्रशासन को चाहिए कि वह गली में सीवर लाइन बिछवाने के साथ गली को पक्का भी करवाए ताकि बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। - कैप्टन दिलबाद सिंह, वार्डवासी
वार्ड में पेयजल का भारी संकट बना है। विभाग की ओर से केवल 25 मिनट तक पेयजल की आपूर्ति की जाती है और पहले 10 मिनट तक दूषित पानी आता है। मजबूरीवश लोगों को पीने के पानी संबंधी जरूरत पूरी करने के लिए महंगे कैंपर रखवाने पड़ रहे हैं। यह समस्या लंबे समय से बनी है। -रविंद्र, वार्डवासी।
क्षेत्र की गलियों में मरम्मत कार्य न होने से गड्ढे बने हैं। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें होती हैं। हमारे वार्ड में सीवर ओवरफ्लो रहने से गलियों में दूषित पानी भरा रहता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और स्थानीय लोगों को दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा है। -भरतलाल वर्मा, वार्डवासी
सर्विस स्टेशन वाली गली के बीच पिछले एक साल से बिजली पोल गिरा है। यह पोल केवल केबलों के सहारे ही रुका है। टूटा हुआ पोल हल्की ठेस लगने से भी गिर सकता है और उस दौरान कोई भी हादसा हो सकता है। बिजली निगम के अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - रामकुमार कादयान, वार्डवासी


वार्ड 18 में दो कच्ची गलियां को पक्का करवाया गया है। गलियों का मरम्मत कार्य फिलहाल चल रहा है। वार्ड के विकास के लिए कच्ची गलियों का पक्का करवाने और सीवर लाइन बिछवाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्दी ही वार्ड में बचे विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। - अन्नू रानी, पार्षद, वार्ड-18




हमारे पास वार्ड 18 से संबंधित गली के बीच लगे पोल को हटवाने और टूटा पोल बदलवाने की कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर वार्ड में ऐसी कोई समस्या है तो बिजली निगम कार्यालय में लोग शिकायत दें। यथाशीघ्र समाधान करवा दिया जाएगा। - सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed