फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rape,case file,charkhi dadri news,try

पड़ोस से लस्सी लेकर आ रही महिला को नहर में घसीटकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
rape,case file,charkhi dadri news,try
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाढड़ा था क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह खेतों में रहती है। गत एक जुलाई की सुबह करीब दस बजे वह पड़ोस से लस्सी लेकर आ रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए नहर में ले गया। वहां उक्त व्यक्ति ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने और वहां से एक बाइक गुजरने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गया। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने भाइयों और पुलिस को दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला और उसके दो भाई वहां हाजिर मिले। महिला ने घटना से संबंधी जानकारी पुलिस को दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354-बी और 341 के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed