{"_id":"63a0a548af33ff164323d856","slug":"rape-accused-held-hostage-beaten-up-after-being-released-on-bail-charkhidadri-news-hsr6501966151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
बाढड़ा। जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घायल ने हमले का आरोप अपने भाई और भाभी समेत उनके साथियों पर लगाया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया कि वो अविवाहित है। उसका भाई और भाभी उसके हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। इसके चलते उसकी भाभी ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा रखा है। इस मामले में वो जमानत पर बाहर आया हुआ है। घायल का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से वो अपने घर नहीं गया है। घायल ने बताया कि गत 17 दिसंबर को वो अपने खेत में बने कमरे में मौजूद था। उसी दौरान उसका भाई व भाभी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। वो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे वाहन में डालकर अपने घर ले गए और वहां उसे पीटा।
घायल ने बताया कि सुबह उसके ताऊ के बेटे को मामले का पता चला और उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 342, 365, 379-बी व 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।