फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ramlvas villagers met to dc

Charkhi Dadri News: डीसी से मिले रामलवास के ग्रामीण, माइनिंग जोन में धरना जारी

Wed, 11 Sep 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
ramlvas villagers met to dc
झोझूकलां खंड कार्यालय में पहुंचने पर डीसी का स्वागत करते हुए सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार। संवाद
झोझूकलां बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे जिला उपायुक्त राहुल नरवाल से ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

दो दिन बाद उपायुक्त ने धरनास्थल पर आने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव रामलवास में अवैध खनन व जल दोहन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने को लेकर ग्रामीणों ने डीसी राहुल नरवाल से झोझूकलां खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि रामलवास के खनन जोन में ग्रामीण पांच दिनों से धरना दे रहे हैं। इससे पहले ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं। अब ग्रामीणों ने समाधान न होने तक धरना जारी रखने और जरूरत पड़ने पर चुनाव संबंधी कड़ा फैसला लेने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को डीसी राहुल नरवाल झोझूकलां खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रामलवास के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सुध न लेने की बात पर उन्होंने कहा कि दो दिन तक वे चुनावी कार्यों में व्यस्त हैं और इसी कारण अभी तक नहीं आ पाए। उन्होंने ग्रामीणों से दो दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद वे धरनास्थल पर आएंगे और क्षेत्र का दौरा कर समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने की नारेबाजी
वहीं, धरनास्थल पर प्रतिदिन विभिन्न गांवों के लोग पहुंच रहे हैं और धरना संयोजक समिति को आंदोलन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं। मंगलवार को धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, खनन गतिविधियां बंद हैं और ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी तौर पर अब वे माइनिंग जोन की गतिविधियां बंद करवाएंगे।
फोटो 03
झोझूकलां खंड कार्यालय में पहुंचने पर डीसी का स्वागत करते सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार। संवाद
फोटो - 04
रामलवास क्रशर जोन में धरना देते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed