फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ramkishan won 7 medals

Charkhi Dadri News: मास्टर एथलीट रामकिशन ने नेशनल स्पर्धा में जीते 7 पदक

Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
ramkishan won 7 medals
मास्टर एथलीट रामकिशन शर्मा। स्रोत: स्वयं
महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लाए भांडवा निवासी बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। महाराष्ट्र में आयोजित तीसरी नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भांडवा निवासी मास्टर एथलीट रामकिशन शर्मा ने 7 पदक जीते हैं। इनमें 6 स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं। शानदार खेल प्रदर्शन पर खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
बुजुर्ग अंतरराष्ट्रीय एथलीट रामकिशन शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में 26 से 28 अक्तूबर तक तीसरी नेशनल मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित हो रही है। इस स्पर्धा में उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए सात खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। सातों स्पर्धाओं में वह पदक जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा ने बताया कि उन्होंने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, चार गुना चार सौ मीटर रिले दौड़, लॉन्ग जंप, चार गुणा चार सौ मीटर मिक्स दौड़, 110 मीटर हर्डल दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, चार गुना सौ मीटर रिले दौड़ में उन्हें रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस प्रदर्शन पर विधायक उमेद पातुवास, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवास, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, आनंद फौजी, सतीश, भांडवा सरपंच कृष्ण सोनी ने बधाई दी है।
फोटो -31
मास्टर एथलीट रामकिशन शर्मा। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed