फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rajyasabha member kartikey sharma welcomed

Charkhi Dadri News: राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने किया भगवान परशुराम सभागार का शिलान्यास

Sat, 07 Dec 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
rajyasabha member kartikey sharma welcomed
दादरी के रामलीला मैदान में राजयसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का स्वागत करते संगठनों के पदाधिकारी। स
शहर के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सदस्य, विधायक उमेद पातुवास भी रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नूतन ब्राह्मण सभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को रामलीला ग्राउंड में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्तिकेय शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम सभागार का शिलान्यास किया। इस दौरान बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास व वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी भी मौजूद रहे।

आयोजन में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा को ब्राह्मण व विभिन्न समाज की मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर पूरा कराने पर सम्मानित किया गया। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम एक समाज के आराध्य नहीं हैं, बल्कि, वह सभी के भगवान हैं। हमें अपने जीवन में भगवान परशुराम की शिक्षा, सोच व नीति का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने जिले के दोनों विधायक उमेद पातुवास और सुनील सांगवान की सराहना करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में दादरी जिले को दोनों जनप्रतिनिधि सकारात्मक सोच के मिले हैं। इसका दोनों हलकों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली को भी सराहा।
विज्ञापन

फोटो 30
दादरी के रामलीला मैदान में राजयसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का स्वागत करते संगठनों के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed