फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rajya Sabha member Kiran Chaudhary reached office when SDM did not pick up phone in Dadri

Dadri: एसडीएम के फोन न उठाने पर कार्यालय पहुंच गईं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, बोलीं- ये अच्छा संकेत नहीं

Wed, 22 Jan 2025 06:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 06:41 PM IST
सार

एसडीएम ने तर्क दिया कि वह सुनवाई कार्य में व्यस्त थे। किरण चौधरी ने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने हर माह खुला दरबार लगाने की चेतावनी देते हुए प्रत्येक आमजन का फोन व फरियादी की समस्या के समाधान की नसीहत दी।

विज्ञापन
Rajya Sabha member Kiran Chaudhary reached office when SDM did not pick up phone in Dadri
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

बाढड़ा एसडीएम के फोन रिसीव न करने पर राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी सीधे उनके कार्यालय पहुंच गई। इससे पहले उन्होंने गांव जगरामबास से एसडीएम को फोन किया था। किरण चौधरी ने एसडीएम को खूब लताड़ लगाई और ड्यूटी समय में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि फोन उठाने में कोताही बरतना सही बात नहीं है।

विज्ञापन




इससे पहले राज्यसभा सदस्य ने बाढड़ा व जगरामबास में लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता के मध्य बैठकर कोई जानकारी देना या मौके पर पहुंचना अधिकारी का काम है। अधिकारी काम पर ध्यान देना तो दूर सांसद, विधायक तक का फोन उठाना उचित नहीं समझता इसलिए वह उनकी कार्यशैली से सहमत नहीं है। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी बुधवार को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान पर गांव जगरामबास पहुंचीं तो उन्होंने गांव में कच्ची गलियों में जलभराव, फिरनी को पक्का करवाने की समस्या को लेकर बाढड़ा के एसडीएम को फोन लगा दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसडीएम की ओर से फोन न उठाने व मैसेज से व्यस्त बताने पर वो तरारे में आ गईं। आखिरकार वह आम जनता के बीच से उठकर सीधे एसडीएम कार्यालय में ही पहुंच गईं। वहां एसडीएम से कहा कि हम सब जनता के नौकर हैं और एक अधिकारी को धूप सेंकने की बजाय जनता की समस्याएं सुनकर उनका निपटारा करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने तर्क दिया कि वह सुनवाई कार्य में व्यस्त थे। किरण चौधरी ने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने हर माह खुला दरबार लगाने की चेतावनी देते हुए प्रत्येक आमजन का फोन व फरियादी की समस्या के समाधान की नसीहत दी। इस दौरान बाढड़ा व झोझूकलां पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर विकास योजनाओं के भुगतान में लापरवाही बरतने का मामला उठाया। किरण चौधरी ने कहा कि वह सारे हालात से मुख्य सचिव को अवगत करवाएंगी। उनके साथ विजय खोरड़ा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed