फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rajnath singh addressed in dadri

गलत बटन दबाया तो हरियाणा के नॉन स्टॉप विकास पर लग जाएगा फुल स्टॉप : राजनाथ सिंह

Tue, 01 Oct 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh addressed in dadri
मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। संवाद
बौंदकलां में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे रक्षामंत्री, बोले : सैनिकों और किसानों के इलाके को मेरा राम-राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। भाजपा के 10 साल के शासनकाल में हरियाणा का नॉन स्टॉप विकास हुआ है। इस बार गलत बटन दबाया तो विकास पर फुल स्टॉप लग जाएगा। ये बातें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बौंदकलां में भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले राजनाथ सिंह ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि किसानों और जवानों की इस पावन धरा को मेरा राम-राम।

राजनाथ सिंह दोपहर 2:50 पर हेलीकॉप्टर के जरिये बौंदकलां खेल स्टेडियम पहुंचे। वहीं, ठीक पांच मिनट बाद वह रैलीस्थल पर पहुंच गए। मंच पर पहुंचते ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों और भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। सबसे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उनके बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी के पिता सतपाल सांगवान ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने चिर-परिचित हरियाणवी लहजे में कहा कि बौंद आलो अपनी किस्मत सै जो इतनी बड़ी हस्ती म्हारै बीच आई सै। इब इस हस्ती की इज्ज्त राखणा आपका काम सै।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सांगवान के बाद सांसद धर्मबीर सिंह ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में राजनाथ सिंह ने ही मेरी भाजपा में ज्वाइनिंग करवाई थी। उसके बाद सांसद के तीन चुनाव लड़े। तीनों चुनावों में राजनाथ सिंह के पहुंचने से वह जीते। धर्मबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की मेरी तीनों जीत में राजनाथ सिंह का सबसे अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि पहले लोग गुरुग्राम को केवल माता दर्शन के लिए जानते थे, लेकिन, अब मारुति प्लांट की वजह से विदेशों में भी गुरुग्राम का नाम चमका है। यह भाजपा की विकासपरक सोच की बदौलत संभव हुआ है।
- पंवार-32 में ऐसा कोई घर नहीं, जिसमें सैनिक न हो
भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान ने मंच के जरिये राजनाथ सिंह को बताया कि पंवार-32 में ऐसा कोई घर नहीं है, जिसमें एक सैनिक न हो। बौंदकलां क्षेत्र सैनिकों की धरती है। राजनीति का रूप बदलने की मंशा से नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ रहा हूं।

- आरक्षण व्यवस्था नहीं होगी खत्म
राजनाथ सिंह ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था संविधान के तहत है। इस व्यवस्था को भाजपा खत्म नहीं होने देगी। वन रैंक-वन पेंशन की तर्ज पर वन नेशन-वन इलेक्शन का बिल भी अब तीन माह के अंदर लाया जाएगा।


- रक्षा निर्यात 600 से बढ़कर पहुंचा 23 हजार करोड़ पहुंचा
राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा निर्यात वर्ष 2013-14 में महज 600 करोड़ था। 10 साल के अंदर भाजपा ने इसे बढ़ाकर 23,000 करोड़ कर दिया है। वर्ष 2029 तक यह आंकड़ा बढ़ाकर 50,000 करोड़ करने का लक्ष्य है। सभी प्रकार की गोली, तोप, बारूद व आधुनिक हथियार देश में ही बनाए जाएंगे। उन्होंने रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हर डील में कांग्रेस कार्यकाल में घोटाले हुए। भाजपा राज में एक भी घोटाला का मामला अब तक सामने नहीं आया है।


फोटो 19
चुनावी सभा के बाद बौंदकलां से गुजरता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का काफिला। संवाद
फोटो 20
बौंदकलां में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की झलक पाने के लिए कुर्सी छोड़कर खड़े हुए लोग। संवाद
फोटो 21
मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। संवाद
फोटो 22
जनसभा को संबोधित करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed