फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rajkumar became jiladhyaksh of kisan majdoor union

Charkhi Dadri News: भारतीय किसान, मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष बने राजकुमार हड़ौदी

Wed, 22 Oct 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
rajkumar became jiladhyaksh of kisan majdoor union
मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन का झंडा सौंपते भारतीय किसान, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कौंथ। स
फोटो 16 : मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन का झंडा सौंपते भारतीय किसान, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कौंथ। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भारतीय किसान, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कौंथ की अध्यक्षता में किसान संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजकुमार हड़ौदी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कौंथ ने कहा कि किसान, मजदूरों के हितों के लिए हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। देशभर में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सरकार मौखिक तौर पर ही मुआवजा व भावांतर राशि बांटकर अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि धरातल में किसान सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सुरेश ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में बाजरा नहीं बिक रहा है। उत्तरी हरियाणा के किसान धान बेचने के लिए मंडियों में सोने के लिए मजबूर हैं। भाजपा सरकार किसान नौजवान के हितों के बजाय पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी हो चुकी है। इसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजेश भांडवा को महासचिव, अनिल को सोशल मीडिया प्रभारी, सतबीर सिंह भांडवा को खंड अध्यक्ष व नरेश कादयान को युवा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हकीकत सिंह को कोषाध्यक्ष व धर्मपाल सिरोहा को अनुसूचित वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed