फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rajkiya varistha madhyamik overall champian

Charkhi Dadri News: राजकीय विद्यालय हड़ौदी ओवरऑल चैंपियन

Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
rajkiya varistha madhyamik overall champian
राजकीय स्कूल में खंडस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी करतीं छात्राएं। स्रोत : शिक्षण संस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। खंडस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में 25 राजकीय स्कूलों के 375 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण की मौजूदगी में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा ने किया। डीईओ ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि, संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर ही इसका वास्तविक विकास संभव है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित होता है और अपनी लोक संस्कृति से जुड़ाव मजबूत होता है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण ने छात्रों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन की सीख दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्राचार्य हरिकिशन राणा व जिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने बताया कि महोत्सव के दौरान लगाई गई सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल सिंह आर्य ने बताया कि सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

रागनी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा प्रथम, द्वारका स्कूल द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी तृतीय रहा। एकल नृत्य में हड़ौदी स्कूल प्रथम, कन्या स्कूल बाढड़ा द्वितीय व कादमा स्कूल तृतीय रहा। लोक नृत्य ग्रुप में हड़ौदी स्कूल प्रथम, कन्या स्कूल बाढड़ा द्वितीय व रामबास स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। स्किट प्रतियोगिता में हड़ौदी स्कूल प्रथम, कन्या स्कूल बाढड़ा द्वितीय व लाड राजकीय स्कूल तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed